कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ आदिवासी नेता विधायक ननकीराम कंवर का चुनाव संचालन हेतु जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी को संचालक नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने इस आशय की सूचना जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। केदार कश्यप ने आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के 16 विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव संचालकों की घोषणा की है। ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इससे पहले कोरबा विधानसभा के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, कटघोरा विधानसभा के लिए ज्योतिनंद दुबे एवं पाली-तानाखार विधानसभा के लिए राजेश चतुर्वेदी को संचालक तथा देवीसिंह टेकाम को सह संचालक नियुक्त किया है।