कोरबा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव (बाबा) के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस नेता अमर जायसवाल द्वारा बिलासा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अमर जायसवाल ने स्वयं पहल करते हुए रक्तदान कराया। शिविर में 20 से अधिक युवाओं ने मानव सेवा के लिए रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उपहार व प्रशस्ति पत्र अमर जायसवाल के द्वारा प्रदान किया गया।

अमर जायसवाल ने बताया कि टीएस सिंहदेव के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए रक्तदान करने का निर्णय लिया गया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान देने का प्रयास किया गया।

अमर जायसवाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और युवाओं को भी अपने लोगों के खास मौकों पर ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने समस्त रक्तदाताओं व शिविर की सफलता में योगदान के लिए बिलासा ब्लड बैंक के कर्मियों का आभार जताते हुए टीएस सिंहदेव के स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से कामना की। स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी को नमन कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।






