👉🏻बनवाने वाले भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष पर कार्रवाई कब करेगा जिला संगठन?
👉🏻 कांग्रेस के नेताओं ने आड़े हाथों लिया, युकां ने शुरु किया धरना प्रदर्शन
कोरबा-कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी के आदर्श पुरुष भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति स्थापना में उनकी आस्था और लोगों की भावनाओं के साथ बड़ा खेल कर दिया गया है। निर्माणकर्ताओं को ब्रोंज अर्थात कांस्य और तांबा के रंग का जहां अंतर नहीं पता चला वहीं तांबई रंग में मूर्ति को रंग कर उसके भीतर ब्रोंज मेटल भरने की बजाय कंक्रीट का ढांचा खड़ा कर दिया गया। चंद लाख रूपयों की मूर्ति बनाकर इसके एवज में 10 लाख से अधिक की रकम हड़प ली गई है।
अब यह खेल पूरे प्रदेश में हुआ है या प्रदेश की दूसरी कुछ नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम में भी खेला गया है या फिर सिर्फ कटघोरा ही प्रदेश में एकमात्र ऐसी नगर पालिका है,इसकी पडताल जरूरी है।
क्ष्रेत्र में चर्चा है कि मुख्य ठेकेदार मनोज कुमार अग्रवाल से भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने पेटी में ठेका हासिल कर मूर्ति बनवाई। इस मामले में जहां जांच शुरू कर दी गई है वहीं इस बात को लेकर भी चर्चा होने लगी है कि जिस मंडल अध्यक्ष को नियुक्ति के प्रारंभ में उम्रगत कारण को लेकर सवाल के दायरे में खड़ा किया गया था, उसे सोशल मीडिया पर दर्ज उसकी आयु के आधार पर उम्र से अधिक होने के बावजूद पद से नहीं हटाया गया और अब जबकि एक बड़े ज्वलंत व शर्मनाक विषय का वह किसी न किसी तरह से प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष कारण बना है, तब भी उस पर जिला संगठन किसी तरह की कार्रवाई करने की मंशा में नजर नहीं आ रहा। पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने हालांकि कलेक्टर के नाम पत्र लिखकर सीएमओ, संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है लेकिन क्षेत्रवासियों के बताए अनुसार इस मूर्ति का निर्माण पेटी में ठेका हासिल कर मंडल अध्यक्ष के द्वारा कराया गया है। अब भला जिला संगठन को प्रत्यक्ष के बावजूद किस प्रमाण की आवश्यकता है कि वह ऐसे गंभीर और संगीन मामले में जहां पार्टी के आदर्श की आस्था से ही खिलवाड़ कर दिया गया, उसे अब तक पद पर बनाए हुए हैं।

दूसरी तरफ युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह की अगवाई में अटल परिसर के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। उधर, यह मामला न सिर्फ कोरबा और छत्तीसगढ़ी तक ही सीमित है बल्कि इसकी गूंज देश की राजधानी दिल्ली तक हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला वाला से लेकर छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव आदि ने भी इस मामले में भाजपा के नेताओं की नीति और नीयत पर सवाल खड़े किए हैं।
👉🏻 देखिए इनके सोशल मीडिया पोस्ट












