0 रात के वक्त ड्यूटी जाने के दौरान गोलू और साथियों ने दिया अंजाम
कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर शनि मंदिर के पास असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ गया है। एक रेलवे लोको पायलट इसका शिकार हुआ और बताया कि अक्सर रेलवे कर्मचारी इस तरह के आतंक का शिकार होते रहते हैं।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित राकेश कुमार साहू पिता बलदाऊ साहू सहायक लोको पायलट के पद पर भारतीय रेलवे से कोरबा लॉबी में पदस्थ है। वह 13 जुलाई की रात लगभग 11:30 अपने ड्यूटी के लिए जा रहा था कि अचानक 2-3 लोग ऑटो में आकर शनि मंदिर नहर पुल के पास उसकी गाड़ी के सामने रास्ता रोक कर खड़े हो गए। ऑटो का नंबर सीजी 12 बीपी 7576 था और वो लोग शराब के नशे में हाथापाई कर दारु पीने के लिए पैसा व मोबाइल मांग रहे थे। उसमें से दो-तीन लड़के हाथापाई किये व गाड़ी का चाबी निकालने की कोशिश कर रहे थे। नहीं देने पर उनमें से एक ने दाहिने हाथ से बाय गाल तरफ झापड़ मारा जिससे मेरे बाएं गाल में दर्द है। इन लड़कों में से एक का नाम गोलू है और बाकी लोगों का नाम वह नहीं जानता जो उसके दोस्त हो सकते हैं। लोको पायलट ने बताया कि इस प्रकार की घटना रेलवे कर्मचारियों के साथ उस स्थान पर होती रहती है। पीड़ित ने कठोर से कठोर कार्यवाही कर इस प्रकार की होने वाली घटना पर अंकुश लगाने का आग्रह किया है। लिखित शिकायत पर कोतवाली में आरोपी गोलू और उसके साथियों के विरुद्ध
भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) 2023 की धारा 126(2), 115(2), 119(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।






