कोरबा। कार्यपालन अभियंता (विद्युत वितरण विभाग कोरबा) को पत्र लिखकर कनिष्ठ अभियंता सलोमी टोप्पो को वितरण केन्द्र बरपाली से हटाने की मांग की गई है।
करतला जनपद के अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष मनोज झा, जनपद सभापति श्रीमती नीता यादव ने कहा है कि बरपाली विद्युत वितरण केन्द्र में सलोमी टोप्पो की नियुक्ति हुई है। जबसे उनकी नियुक्ति हुई है, बरपाली विद्युत क्षेत्र की व्यवस्था लचर हो चुकी है। वो स्वयं कोरबा में निवास करती हैं। ग्राम पंचायत गिधौरी में जनसमस्या निवारण शिविर में हुई शिकायत में बताया गया है कि उक्त अधिकारी उपभोक्ता एवं जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाती हैं। उनके निष्क्रियता की वजह से पूरे विद्युत स्टाफ निष्क्रिय हो चुके हैं। छोटी-छोटी समस्याओं में घण्टों लाईट बंद रहना आम बात हो गई है। जनता में इसको लेकर काफी आक्रोश है। जनपद पंचायत करतला में भी इनको तत्काल हटाने का प्रस्ताव पारित हो गया है। इनके स्थान पर अन्य सक्रिय कनिष्ठ अभियंता की तत्काल नियुक्ति करने की मांग की गई है।
बरपाली की JE टोप्पो को हटाने की मांग तेज, प्रस्ताव पास-सुशासन तिहार में भी शिकायत






