Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ा बदलाव: 1 मई को बालको नई कंपनी ‘वेदांता एल्युमिनियम’ के तहत शामिल हो जाएगी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

बड़ा बदलाव: 1 मई को बालको नई कंपनी ‘वेदांता एल्युमिनियम’ के तहत शामिल हो जाएगी

Admin
Last updated: 22/04/2026 1:19 AM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

👉🏻शेयर निवेशकों में भारी उत्साह

- Advertisement -

      कोरबा। माइनिंग और मेटल सेक्टर की वैश्विक दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपने बिजनेस स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने आधिकारिक तौर पर डिमर्जर के लिए 1 मई 2026 की रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की है। इस रणनीतिक फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के गौरव बालको (BALCO)को नई कंपनी ‘वेदांता एल्युमिनियम’ के तहत शामिल किया जाएगा।
      👉🏻 एल्युमिनियम सेक्टर में बनेगा ‘ग्लोबल पावरहाउस’
      एक अधिकारी के मुताबिक डिमर्जर के बाद गठित होने वाली नई कंपनी ‘वेदांता एल्युमिनियम’ का मुख्यालय झारसुगुड़ा होगा। इस नई इकाई में देश के तीन बड़े वर्टिकल शामिल होंगे:
      1.बालको (BALCO): छत्तीसगढ़ स्थित देश का प्रमुख एल्युमिनियम प्लांट।
      2.झारसुगुड़ा प्लांट: ओडिशा स्थित विशाल एल्युमिनियम उत्पादन इकाई।
      3.लांजीगढ़ रिफाइनरी: ओडिशा स्थित एल्युमिनियम रिफाइनरी।
      इसके साथ ही, इन प्लांटों से जुड़े कैप्टिव पावर प्लांट (CPP) भी इसी नई कंपनी के अधीन रहेंगे, जिससे उत्पादन लागत में कमी और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
      👉🏻 निवेशकों के लिए ‘लॉटरी’: 1 शेयर के बदले 5 शेयर
      1 मई 2026 तक वेदांता के शेयर रखने वाले निवेशकों के लिए यह खबर किसी जैकपॉट से कम नहीं है। डिमर्जर के बाद, निवेशकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक 1 शेयर के बदले 5 अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों के 1-1 शेयर मिलेंगे:

      - Advertisement -
      • वेदांता एल्युमिनियम मेटल (बालको व झारसुगुड़ा)
      • वेदांता पावर (सिंघी तराई, तलवंडी साबो व मीनाक्षी पावर)
      • वेदांता ऑयल एंड गैस
      • वेदांता आयरन एंड स्टील
      • वेदांता लिमिटेड (मूल सूचीबद्ध कंपनी)
        👉🏻 शेयर बाजार में ‘वेदांता’ का जलवा
        बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस खबर के सार्वजनिक होते ही वेदांता के शेयरों में जोरदार तेजी आई है। शेयर बाजार के जानकार सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को इंट्रा-डे कारोबार के दौरान शेयर ₹794.90 के रिकॉर्ड स्तर को छू गया। विश्लेषकों का अनुमान है कि लिस्टिंग के बाद यह आंकड़ा ₹915 तक जा सकता है। गौरतलब है कि महज 11 महीनों में वेदांता के शेयर ₹398 से उछलकर दोगुने हो चुके हैं।
        👉🏻क्यों खास है यह ‘बंटवारा’?
        कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से कॉरपोरेट ढांचा सरल होगा। प्रत्येक बिजनेस वर्टिकल स्वतंत्र रूप से अपनी ब्रांडिंग कर सकेगा और सीधे वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर पाएगा। रिकॉर्ड डेट के 4 से 8 हफ्तों के भीतर नई कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग होने की संभावना है।
        👉🏻प्रमुख बिंदु एक नजर में
      • बालको अब ‘वेदांता एल्युमिनियम’ का हिस्सा।
      • स्वतंत्र पावर कंपनी:*छत्तीसगढ़ के सक्ती स्थित सिंघी तराई पावर प्लांट अब स्वतंत्र ‘वेदांता पावर’ का हिस्सा होगा।
      • झारसुगुड़ा हेडक्वार्टर: एल्युमिनियम कारोबार का संचालन अब ओडिशा के झारसुगुड़ा से होगा।
      • रिकॉर्ड डेट: 1 मई 2026 तक शेयर धारकों को मिलेगा सीधा लाभ।
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA: फटेहाल बधाई..! आपने लगवाया है,पर उतरवाएगा कौन….?
              KORBA: फटेहाल बधाई..! आपने लगवाया है,पर उतरवाएगा कौन….?
              22/04/2026
              कटघोरा तहसील में गड़बड़ी का आरोप: एक ही दिन में स्थगन आदेश, बिना जांच पंचनामा और अतिक्रमण मामले में कार्रवाई ठप्प…!
              21/04/2026
              KORBA: “आजाद” को “अतिक्रमण से आजादी”, दिलाने अधिवक्ता नफीस 24 को अनशन पर
              21/04/2026
              KORBA: इंडस्ट्रियल बारूद फैक्ट्री में मजदूरों का प्रदर्शन, 9 घंटे काम बंद रहा
              21/04/2026
              KORBA:मानदेय शिक्षकों ने लगाई गुहार,मानदेय व कार्यकाल में वृद्धि की मांग
              21/04/2026
              KORBA:शिवाय में संवेदना तार-तार,घोर लापरवाही से खराब हुई मृत देह
              21/04/2026
              KORBA: वाहन की टक्कर से दंपत्ति की मौत
              21/04/2026
              रात में कार से घूम-घूम कर चोरी, कोरबा में भी हाथ साफ किया
              21/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?