0 घर-घर,हर मोहल्ले तक पहुंचकर जारी है जनसम्पर्क
कोरबा। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत का प्रचार अलग ही अंदाज में चल रहा है।
उन्होंने स्कूटी पर भी सवार होकर चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है। वे अपनी दुपहिया पर सवार होकर जनसम्पर्क करते हुए लोगों से वोट अपील कर रही हैं।
उनके इस सादगीपूर्ण अंदाज ने जनता का ध्यान आकर्षित करने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी माहौल को गर्मा दिया।
विभिन्न बस्ती क्षेत्रों में पहुंचने के साथ ही वार्डो और सार्वजनिक स्थानों, मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए उद्यानों में पहुंचने वालों के बीच भी वे जाकर अपनी प्राथमिकताओं को बता रही हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने आम जनता से संवाद स्थापित किया। लोग उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।

जनता से रूबरू होते हुए श्रीमती संजू देवी राजपूत भाजपा की विकास नीतियों और नगर के भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। वे नागरिकों को भरोसा दिला रहीं हैं कि उन्हें महापौर की जिम्मेदारी सौंपते हैं तो वे शहर को एक नया स्वरूप देने और हर वर्ग के उत्थान के लिए तत्पर रहेंगी।