👉🏻 कुल 527 अधिकारियों को मिला लाभ,हर्ष की लहर
बिलासपुर/कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड (महारत्न कम्पनी),भारत सरकार का उपक्रम ने सभी अनुषंगी कम्पनियों में पदोन्नति आदेश जारी किया है। इसमें मैनेजर (E5) से वरिष्ठ प्रबंधक (E6) की पदोन्नति करते हुए नई पदस्थापना पर स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
कोल इंडिया के (मानव संसाधन/ अधि./स्था.) महाप्रबंधक राजेश वी नायर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनुसांगी इकाईयों SECL, ECL, MCL, BCCL, CIL, WCL, NCL, CMPD, CCL में पदस्थ E-5 ग्रेड के प्रबंधकों को वरिष्ठ प्रबंधक पदोन्नत कर नई पदस्थापना दी गई है। विभिन्न विभागों यथा- सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल, पर्यावरण, उत्खनन, वित्त, जियोलॉजी, विधि, विपणन एवं बिक्री, सामग्री प्रबंधन, माइनिंग प्रथम श्रेणी, प्रणाली, जनसंपर्क, मानव संसाधन, सर्वे माइनिंग विभाग के प्रबंधकों को वरिष्ठ प्रबंधक पदोन्नति दी गई है। इसी तरह चिकित्सा विभाग में जीडीएमओ को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पदोन्नत किया गया है। कुल 527 अधिकारी प्रबंधक से वरिष्ठ प्रबंधक बनाए गए हैं। इनमें 153 प्रबंधक माइनिंग प्रथम श्रेणी और 78 प्रबंधक मानव संसाधन विभाग से पदोन्नत हुए हैं।
👉🏻देखें पूरी सूची…..👇🏻













