₹1 लाख प्रथम पुरस्कार सहित लाखों रुपये के नगद पुरस्कारों वाली विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन खेल परीक्षा “क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026” का पंजीकरण प्रारंभ
खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने 06 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा
कोरबा। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन खेल परीक्षा “क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026” के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। इस परीक्षा में प्रतिभागियों को आकर्षित करने हेतु कुल लाखों रुपये के नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000, द्वितीय पुरस्कार ₹50,000, तृतीय पुरस्कार ₹25,000 (6 विजेताओं को) तथा चतुर्थ पुरस्कार ₹11,000 (11 विजेताओं को) प्रदान किए जाएंगे।
खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमी नागरिकों के बीच खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह परीक्षा 06 सितंबर 2026 को होगी। प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार प्रातः 5:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच किसी भी समय परीक्षा दे सकेंगे।
परीक्षा की अवधि 20 मिनट होगी, जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। 12 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी व्यक्ति इसमें भाग ले सकते हैं। परीक्षा मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी तथा खेल जागरूकता हेतु केवल ₹20 की दान राशि निर्धारित की गई है।
इच्छुक प्रतिभागी www.kreedabharatikgp.org पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
क्रीड़ा भारती परिवार, छत्तीसगढ़ प्रांत ने प्रदेश के सभी खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
“खेलों का ज्ञान बढ़ाएं, पुरस्कार जीतें और खेल संस्कृति को मजबूत बनाएं।”






