कोरबा। शहर के पावर रोड स्थित एस.एस. प्लाजा के पास दो बच्चों ने एक घायल पक्षी को देखा,पक्षी को उड़ने में असमर्थ देखकर बच्चों तत्काल वन विभाग को सौंपने के उद्देश्य से वन विभाग कार्यालय अपने चाचा के साथ पहुंचे व उप वनमण्डलाधिकारी सूर्यकांत सोनी को सौंपा। वन्य जीव रक्षक जितेन्द्र सारथी ने ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के अंशिका सोनी एवं उसके छोटे भाई तेजस सोनी के कार्य की सराहना किया और हौसला बढ़ाया। आगे भी इस तरह वन्य जीवों के लिए प्रेम एवं समर्पण की भावना रखें, साथ ही अन्य बच्चों को भी सिखाएं।

श्री सारथी ने बताया कि जांच के दौरान पक्षी की पहचान शिकरा (Shikra) के रूप में हुई। चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि उसका एक पैर और एक पंख झुलसा हुआ है, जिसके कारण वह उड़ने में असमर्थ है।।वर्तमान में घायल शिकरा को आवश्यक उपचार एवं देखभाल के लिए निगरानी में रखा गया है। स्वस्थ होने के बाद उसकी स्थिति का आंकलन कर उसे पुनः प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
वन्यजीव रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि घायल अथवा संकट में पड़े वन्यजीवों को स्वयं पकड़कर उपचार करने की बजाय तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दें।




