कोरबा। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सरस्वती शिशु मंदिर कोरबा जिला के वर्तमान उपाध्यक्ष एवं समाज के विभिन्न पदों पर रहकर संचालन करते रहे जनार्दन शर्मा, संचालक हनुमान हार्डवेयर पावर हाउस रोड कोरबा का निधन हो गया। 80 वर्ष की आयु में वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां एवं नाती-पोतों से भरा- पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आज उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3:30 बजे उनके निवास स्थान दर्री रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास से मोती सागर पर मुक्तिधाम को जाएगी।







