कोरबा। अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित व नगर के व्यवसायी रहे स्व.विशम्भर प्रसाद मोदी की धर्मपत्नी श्रीमति गीता देवी मोदी का निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे
अधिवक्ता राजकुमार मोदी (राजकमल स्टोर्स), राकेश मोदी , (राकेश प्रिंटिंग प्रेस, कोरबा व राधे डिजिटल ऑफसेट एंड ट्रेडर्स , रायपुर) तथा विनय मोदी ( विद्या बुक डिपो) की माता थीं। उनकी अंतिम यात्रा, निवास स्थान मुख्य मार्ग से अंतिम दर्शन पश्चात मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई। मुक्तिधाम में परिजनों, शुभचिंतकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दिवंगत को पुण्य लोक व शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।







