👉🏻 कोरबा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान
👉🏻 अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार शिवनारायण सोनी ने बताई अपनी प्राथमिकताएं
कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा के चुनाव वर्ष 2026-2028 को लेकर सरगर्मी अब अंतिम चरण पर है। बदलाव और सेवा का अवसर देने की अपेक्षा के साथ अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार अधिवक्ता शिव नारायण सोनी ने अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करने के साथ ही अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील हेतु सतत जनसम्पर्क जारी रखा है।
उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से जिला एवं सत्र न्यायालय, कोरबा में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और सदैव अधिवक्ताओं के हित, सत्य और संघर्ष की राह पर कार्य किया है। उनका मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान और संघ को मजबूत नेतृत्व प्रदान करना है। श्री सोनी ने कहा कि अधिवक्ता संघ में बदलाव की बयार बह रही है और उन्हें भरपूर समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
👉🏻 अधिवक्ताओं के लिए बताई प्राथमिकताएँ
अध्यक्ष प्रत्याशी शिवनारायण सोनी ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि- 1.अधिवक्ताओं के लिए बीमा सुरक्षा पर प्राथमिकता से काम होगा। 2. अधिवक्ताओं के लिए आवासीय कालोनी विकसित करने हेतु शासन से शासकीय भूमि आवंटन हेतु कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 3. जूनियर अधिवक्ताओं को परिपक्व अधिवक्ता के रूप में तैयार करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से व उनके मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन उनकी प्राथमिकता में शामिल है। 4. अधिवक्ता संघ में दो बार किसी पद पर विजयी हो चुके प्रत्याशी को तीसरी बार चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इच्छुक लोगों को अवसर देने की प्राथमिकता। 5. महिला अधिवक्ताओं को एक अध्यक्ष व सचिव का कार्यकाल सुनिश्चित करने पर काम किया जाएगा। 6. बार-बेंच व प्रशासन के साथ बेहतर कोऑर्डिनेशन स्थापित करेंगे। 7. वर्तमान अधिवक्ता भवन के ऊपर एक और भवन का निर्माण करने के साथ-साथ सभी अधिवक्ताओं को चेम्बर देने की व्यवस्था की दिशा में ठोस कार्य किया जाएगा।
🙏🏻 कहा- आपका मतदान मेरे लिए बहुमूल्य
प्रत्याशी शिव नारायण सोनी ने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें अपना बहुमूल्य मतदान देकर विजयी बनाएं, ताकि वे अधिवक्ता समाज की सेवा और उनकी आवाज को मजबूती से उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वकालत की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए सोच-समझकर मतदान करना आवश्यक है।
मतदान तिथि: 12 अप्रैल 2026 (रविवार)
समय: सुबह 8बजे से शाम 4 बजे तक
स्थान: जिला न्यायालय परिसर, कोरबा





