कोरबा। शहर के प्रथम चिकित्सक मुख्य मार्ग कोरबा निवासी स्वर्गीय एस के चतुर्वेदी की धर्मपत्नी श्रीमती विमला देवी चतुर्वेदी का निधन शुक्रवार रात लगभग 11 बजे हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।श्रीमती विमला देवी चतुर्वेदी अपने पीछे पुत्र राजेश चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी एवं मुकेश चतुर्वेदी (कवि) सहित पोते-पोतियो का भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गईं हैं। उनकी अंतिम यात्रा पुराना बस स्टैंड के निकट (आदर्श रेडीमेड के पहले) स्थित चतुर्वेदी निवास से शनिवार प्रातः 10 बजे मोतीसागर पारा स्थित श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
शोक: विमला चतुर्वेदी का निधन,आज अंत्येष्टि





