Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देवपहरी संच केंद्र में धूमधाम से मनाया होली मिलन, आचार्यों ने गुलाल लगाकर दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

देवपहरी संच केंद्र में धूमधाम से मनाया होली मिलन, आचार्यों ने गुलाल लगाकर दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं

Admin
Last updated: 06/03/2026 6:06 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा-देवपहरी। एकल अभियान अंचल कोरबा के सुदूर वनांचल एवं दूरस्थ पिछड़े क्षेत्र संच केंद्र देवपहरी में होली पर्व के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संच केंद्र से जुड़े आचार्यगण, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन एकत्रित होकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी आचार्यगणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वातावरण में होली के रंग और उल्लास की झलक साफ दिखाई दे रही थी। सभी ने मिलकर पारंपरिक तरीके से होली मिलन उत्सव मनाया और आपसी एकता एवं भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

      इस होली मिलन कार्यक्रम में संच केंद्र देवपहरी के आचार्यगणों के साथ संच समिति के सचिव कृष्णा कुमार कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृष्णा कुमार कंवर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपखंड देवघाटी के सहकार्यवाह भी हैं। उनके साथ संच प्रशिक्षक चंद्रा कुमार राठिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
      इस अवसर पर संच समिति सचिव कृष्णा कुमार कंवर ने उपस्थित आचार्यगणों को संबोधित करते हुए कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं बल्कि समाज में जागरूकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य करने वाले आचार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके प्रयासों से गांव-गांव में शिक्षा और संस्कार की ज्योति जल रही है।
      उन्होंने सभी आचार्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी वे अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने आचार्यों को अपने कार्य के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने तथा गांवों में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
      वहीं संच प्रशिक्षक चंद्रा कुमार राठिया ने भी सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव भुलाकर एक साथ मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है।
      कार्यक्रम के दौरान सभी आचार्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहा। अंत में सभी ने मिलकर क्षेत्र की उन्नति, समाज की प्रगति और राष्ट्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
      यह होली मिलन कार्यक्रम वनांचल क्षेत्र में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

      - Advertisement -
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article 7 को NKH में महिलाओं के लिए निःशुल्क शिविर
              Next Article KORBA: लापरवाह RI व 14 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस
              KORBA BREAK:बारात में खून खराबा,3 का सिर फोड़ा,जुर्म दर्ज
              28/04/2026
              बालको पुलिस की सफलता: सुनार व 2 चोर सहित 3 गिरफ्तार
              28/04/2026
              SECL सरायपाली में ठेकेदार शोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का जोरदार प्रदर्शन
              28/04/2026
              KORBA:पाली क्षेत्र में शातिर चोर का आतंक, पेशेवर तरीके से कर रहा चोरियां
              28/04/2026
              KORBA:कई पण्डो परिवार लाभ से वंचित,सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने मिले सहायक आयुक्त से
              28/04/2026
              KORBA:दो दिन में 76 लोग जेल भेजे गए
              28/04/2026
              KORBA:नपं सीएमओ का तबादला,नए ने पद संभाला, निवर्तमान को विदाई दी गई
              28/04/2026
              HTPP कोरबा में भ्रष्टाचार छिपाने की साज़िश?
              28/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?