कोरबा। छत्तीसगढ़ भाजपा ने भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। कोरबा से केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के करीबी माने जाने वाले जावेद मेमन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी कोरबा में चुनिंदा मुस्लिम चेहरों में से एक जावेद मेमन जो कि लगातार पार्टी संगठन के कार्यों में अपनी सक्रियता और तन्मयता से लगा रहने वाला एक नाम है ,जो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे जिन्हें वर्तमान में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री के पद से नवाजा गया है। कोरबा से केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के करीबी माने जाने वाले जावेद मेमन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके शुभचिंतकों में हर्ष ब्याप्त है वहीं जावेद ने कैबिनेट मंत्री सहित संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का भरोसा दिया है।





