राज्य खेल अलंकरण समारोह सम्पन्न, किकबॉक्सर्स को मिली पांच लाख से अधिक की नगद राशि
रायपुर/कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी कोरबा के 42 खिलाड़ियों को खेल गौरव, खेल शिखर एवं खेल अंकुर अलंकरण नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन एवं सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी के संस्थापक तथा मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा ने बताया कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के 42 किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को विगत राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने पर राज्य शासन द्वारा पुरस्कृत किया गया है। इस हेतु 5 लाख से अधिक की राशि जिले के खिलाड़ियों को सीधे खेल विभाग द्वारा भेजी गई। जिले के अशोक साहू, श्रेया शुक्ला, चाँद साहू, रजत गोयल, अंकुश लाल यादव,, प्रतिभा राय, लोकिता चौहान, अभिषेक खांडेकर, चिराग चौहान, कृष्णा कुमार दड़सेना, कपिल पटेल, प्रभात कुमार साहू, सुयश नामदेव, अंकुश लाल यादव, मयंक सिंह, खुशाल साहू, रमेश साहू, श्लोक राज राठौड़, शुभम कुमार यादव, आमीन ख़ान, रजत गोयल, प्रद्युम गोयल, अशोक साहू, रेहाना फ़ातिमा, वृंदा अग्रवाल, प्रतिभा राय, लोकिता चौहान, तब्बसुम सैयद, आस्था गुप्ता, श्रेया शुक्ला, मनसा सिन्हा, नाफिया सिद्दीकी, मानसी यादव, हर्षिता यादव , कृति साहू, श्रद्धा लक्ष्मी साहू, दिव्यांशी ए, अवनया तिवारी, नव्या तिवारी, सिद्धि सिंह सोनवानी को राज्य शासन से खेल शिखर, खेल गौरव, खेल अंकुर अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, साथ ही नगद राशि पुरस्कार प्रदान की गई है। इस उपलब्धि हेतु छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मूंदडा, सचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, आर के साहू सहित खेलप्रेमियों ने बधाई दी है






