कोरबा-कटघोरा। प्रसिद्ध स्थल झोराघाट में पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी असमय मौत से परिजन पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। निवास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
जानकारी के मुताबिक, कटघोरा मेन रोड निवासी अलाउद्दीन पिता ताजुद्दीन आज अपने परिवार के साथ झोराघाट में पिकनिक मनाने गया था। परिवार के लोग छुट्टी का आनंद ले रहे थे, कि इस दौरान अलाउद्दीन नहाने के लिए नदी में उतर गया। नहाने के दौरान असावधानी व अज्ञानतावश वह गहराई की तरफ चला गया। चूंकि इस समय आसपास के क्षेत्र में बारिश होने के कारण नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है और ऐसे में जरा सी भी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। युवक जब गहराई में समाने लगा तब उसे डूबता हुआ देखकर बचाने की कोशिश में आसपास के लोग उसकी तरफ दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, वह पानी में डूब चुका था। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।
परिजन तत्काल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अलाउद्दीन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है 👉🏻प्रशासन की अपील
गौरतलब है कि झोराघाट में अक्सर जलस्तर बढ़ने और चट्टानों के बीच गहरे गड्ढों के कारण हादसे होते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पिकनिक के दौरान गहरे पानी में जाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
KORBA: झोरा घाट की नदी में डूबा अलाउद्दीन, परिजन बेहाल






