👉🏻 जिंदा नाला से महज 100 मीटर के निकट पाटा जा रहा फ्लाई ऐश
कोरबा। प्रशासन की जानकारी और पर्यावरण संरक्षण मण्डल की बेख्याली तले जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीडिया में नियम विरुद्ध फ्लाई ऐश (राखड़) पाटा जा रहा हैं।

पीडिया के लो लाइन एरिया में यह राख पाटने का कागज संबंधित के द्वारा दिखाया जा रहा है किंतु जहाँ राख पाटी जा रही है, वहां से एकदम नजदीक में नाला है जो जल का जिंदा स्त्रोत है।

नियमतःकिसी भी नदी-नाले से निर्धारित 500 मीटर की दूरी में फ्लाई ऐश पाटना होता हैं लेकिन पीडिया में नाले से मात्र 100 मीटर के दूरी में राख पाटा जा रहा है। बरसात में पूरा राख नाला में बह जायेगा।

दूसरी तरफ राख परिवहन वाले भारी वाहन (ट्रांसपोर्टर श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन) की आवाजाही गांव की प्रधानमंत्री सड़क से हो रही है। इसकी वजह से इस ग्रामीण सड़क की दुर्दशा होना तय माना जा रहा है।

इस तरह से फ्लाई ऐश का परिवहन और निस्तारण में निर्धारित मापदंडों पालन नहीं करते हुए जलस्त्रोत व ग्रामीण सड़क का अस्तित्व खतरे में डाला जा रहा है। इस तरह की मनमानी और आधिकारिक उदासीनता के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।






