Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:भाजपा में जुबानी बौछार,भूल रहे शिष्टाचार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:भाजपा में जुबानी बौछार,भूल रहे शिष्टाचार

Admin
Last updated: 24/04/2026 8:28 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

👉🏻सोशल मीडिया में तैर रही उपेक्षा की पीड़ा
👉🏻 जिला मंत्री ने की शिकायत, झूठी होने की चर्चा,आखिर किसके इशारे पर चल रही ओछी राजनीति..?
👉🏻जितने नेता उतने गुट-समर्थक नहीं एकजुट

- Advertisement -

    कोरबा। जिले में भाजपा की राजनीति में गुटबाजी की भरमार होती जा रही है। यहां जितने नेता नेतृत्व कर रहे हैं, उनके अपने-अपने गुट औऱ समर्थक तैयार हो रहे हैं। अपने नेता के प्रति समर्पण भाव दिखाने के चक्कर में जुबानी बौछार करने के साथ-साथ शिष्टाचार भी भूल रहे हैं। इनके आकाओं ने भी इन्हें खुली छूट दे रखी है कि तुम जो करो, हम तुम्हारे साथ हैं। इनमें “वार” काफी चर्चा में है जिसके पाटन में कई पिस रहे हैं।
    भाजपा एक वैचारिक/विचारधारा वाली पार्टी प्रचारित होती रही है जिसमें एकता और सम्मान को भी सर्वोपरि रखा गया है किंतु मौजूदा जिला/विधानसभा स्तरीय राजनीति में यह अपवाद हो चला है तथा टांग खींचने के साथ-साथ अपनी ढपली- अपना राग वाली कहावत को चरितार्थ किया जा रहा है।

    - Advertisement -

      हालात ऐसे हैं कि पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं की पीड़ा सोशल मीडिया में झलक रही है, तो उस पर कमेंट करके पुराने से पुराने कार्यकर्ता भी अपनी बढ़ती दूरियों और घटती पूछ परख को शब्दों में बयां कर रहे हैं। शब्दों के इशारों में यह भी बताया जा रहा है कि आखिर इसके पीछे कौन सी शक्ति काम कर रही है। ऐसी शक्तियां यह भूल रही हैं कि कार्यकर्ता और पार्टी एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं, फिर कर्मठ कार्यकर्ता अब कम ही मिलेंगे,जो हैं उनका ख्याल रखा जाना जरूरी है,नए को उनके मार्गदर्शन की जरूरत है किंतु नए लोग तो अपने नेता के रुआब में चल रहे हैं।
      इन दिनों दीपका के वरिष्ठ नेता दीपक जायसवाल के विरुद्ध तथाकथित ठगी को लेकर की गई शिकायत से राजनीतिक माहौल में गर्मी है। यह शिकायत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता और संगठन में अहम भूमिका निभा रहे जिला मंत्री अजय कंवर के द्वारा की गई है। शिकायत को पार्टी के लोग झूठा बता रहे हैं साथ यह भी बताया जा रहा है कि दीपक जायसवाल ने सोशल मीडिया में अपना दर्द बयां किया तो इससे किसी का ईगो हर्ट हुआ। उसने प्रभावशाली होने के कारण जिला मंत्री को अपने प्रभाव में लेकर दीपक जायसवाल के विरुद्ध झूठी शिकायत दर्ज करवा दिया। अब यह तो सर्वविदित है कि किसी से काम लेना हो/काम निकलवाना हो तो नीचे से ऊपर तक जेब गर्म करनी ही पड़ती है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि जिस प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से काम दिलाया गया, उसने आगे भी काम मिलते रहने की गारंटी देकर कुछ और ऊपरी खर्चा मांगा था। यही खर्चा लेन-देन का व्यवहार अब दीपक जायसवाल के गले की हड्डी बन गया है। दीपक के मुताबिक ठगी जैसी कोई बात ही नहीं है क्योंकि वह और अजय पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं, कुछ गलतफहमियां आड़े आ रही हैं।
      पार्टी में शीर्ष नेतृत्व के लिए जरूरी है कि वह कान का कच्चा ना हो बल्कि अपने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बेहतर ढंग से समझते हुए किसी भी तरह के निर्णय और नतीजे पर पहुंचे। लेकिन, यहां तो कोई भी किसी का कान भर के किसी दूसरे का अहित करने में सफल हो रहा है।

      सोशल मीडिया पर किए जा रहे कमेंट्स यह बताने के लिए काफी हैं कि कौन किसके वार से आहत हो रहा है। पर्दे के पीछे रहकर कराए जा रहे “वार” के वार से बड़े नेता को ही प्रत्यक्ष/ अप्रत्यक्ष नुकसान पहुंच रहा है। कभी दूर-दूर रहने वाले जो अब इतने नजदीक हो गए हैं, वह कहीं ना कहीं पिछले चुनाव में हार की वजह थे और इस चुनाव के बाद बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं। इनकी अवसरवादिता उनके आका के लिए गड्ढा खोदने का काम धीरे-धीरे करती जा रही है जिसके दूरगामी परिणाम आगामी चुनाव में देखने को मिल सकते हैं, इसकी भी चर्चा इन्हीं के लोगों के बीच से हो रही है।

      दूसरी सबसे अहम बात है कि जुबानी जंग में नए-नए बने युवा पदाधिकारी, नए-नए कार्यकर्ता अपने आका को खुश करने के चक्कर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बात करने का लहजा और लिहाज दोनों भूल रहे हैं। इनकी बातों से शिष्टाचार गायब हो रहा है जो कि बढ़ते अंतर्कलह के बीच संगठन को कमजोर करने का ही काम कर रहा है। समझदारों के लिए इतना इशारा काफी है…..।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:ग्राम पीडिया में मनमानी,नाला और सड़क का अस्तित्व राख से खतरे में
                Next Article आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक,भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                KORBA UPDATE: रज्जाक अली गिरफ्तार,3 अन्य हमलावर साथी भी पकड़े गए
                15/06/2026
                KORBA:पूज्य सिंधी पंचायत की जम्बो कार्यकारिणी घोषित
                15/06/2026
                KORBA BREAK: चंद्रमणि का हत्यारा कुणाल गिरफ्तार,पत्रकार संग बलवा और डकैती में भी संलिप्तता
                15/06/2026
                KORBA:दिनदहाड़े आतंक,रज्जाक ने BJP नेता का दोनों पैर तोड़ा, मंत्री लखन पहुंचे अस्पताल
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?