कोरबा। दशहरा मैदान में गलती से टकराने पर हुए विवाद में 21 वर्षीय नवीन यादव से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि अरविंद भगत और उसके साथियों ने स्टील के कड़े व साइकिल राइड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया।
दादरखुर्द निवासी नवीन यादव 20 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे अपने मित्र शिवम पटेल के साथ भालू सटका में दशहरा देखने गया था। मैदान में चलते समय वह गलती से अरविंद भगत से टकरा गया। इसी बात पर अरविंद ने उसे थप्पड़ मारकर गाली-गलौज शुरू कर दी। नवीन के विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
सिर से खून निकलने और चक्कर आने के बाद नवीन ने मामले की रिपोर्ट कर कार्रवाई की मांग की। उसने विशाल पटेल, अनुज कंवर और आकाश मसीह सहित आसपास मौजूद लोगों को घटना का गवाह बताया है। शिकायत में बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) का उल्लेख है।
KORBA:अरविंद भगत ने सिर फोड़ा नवीन का, टकराने की सजा में दोस्तों ने बहाया खून






