Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा

Admin
Last updated: 14/06/2026 12:23 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

👉🏻 बिना अनुमति का मामला,जप्ती -जुर्माना-एफआईआर की बजाय अनुमति लाने की लीपापोती..?

- Advertisement -

    कोरबा। कोरबा जिले से बैटरी के अवैध स्क्रैप का लंबे समय से चल रहे अवैध कारोबार के मामले में आज सूचना पर क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने एक मालवाहन को पकड़ा। डीडीएम स्कूल मार्ग में हरिमंगलम के पास क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी श्री प्रसन्ना के निर्देश पर टीम ने यह छापामार कार्रवाई की। यहां राजस्थान पासिंग की एक बड़ी ट्रक क्रमांक RJ06GD8524 में बैटरियां लोड पाई गई। बैटरी परिवहन के संबंध में वांछित दस्तावेज मांगे गए जिन्हें प्रस्तुत नहीं किया जा सका है। हालांकि, वाहन चालक के पास राजस्थान पर्यावरण विभाग से जारी पर्यावरण अनुमति प्राप्त हुई लेकिन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से किसी तरह की अनुमति उसके पास नहीं मिली।

    - Advertisement -

      जानकारी के मुताबिक बैटरी स्क्रैप जिस जिला व राज्य से लोड होता है वहां से भी पर्यावरण अनुमति प्राप्त करनी होती है और जहां पर यह सामान ले जाया जा रहा है उस प्रदेश से भी पर्यावरण अनुमति की अनिवार्य आवश्यकता होती है। लंबे समय से कोरबा जिले से बैटरी स्क्रैप अवैधानिक तरीके से परिवहन कर छत्तीसगढ़ की सीमा से बाहर ले जाये जा रहे हैं लेकिन यह पहली बार कार्रवाई हुई है जिसमें अवैध स्क्रैप परिवहन का भंडाफोड़ हुआ है। कोरबा से हर हफ्ते करीब 40 से 50 टन बैटरी स्क्रैप लोड होकर रवाना होता है जिसमें संभवत: चोरों से खरीदा गया बैटरी भी शामिल रहता है।
      👉🏻 पर्यावरण की टीम पहुंची

      इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी श्री प्रसन्ना ने बताया कि सूचना पर एक मालवाहन पकड़ा गया है जिसके द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से कोई भी वैध अनुमति प्राप्त करने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बिना अनुमति के बैटरी स्क्रैप का परिवहन गैरकानूनी है।
      👉🏻बिना अनुमति खरीदी-बिक्री नहीं
      जानकार बताते हैं कि बैटरियों में मौजूद लेड (सीसा) और खतरनाक एसिड पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए बेहद घातक होते हैं। बिना सरकारी गाइडलाइन के परिवहन या रिसाइकिलिंग करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बैटरी स्क्रैप का परिवहन के लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य ही है, उसके बिना परिवहन नहीं किया जा सकता। साथ ही इसके लिए बंद गाड़ी में परिवहन अनिवार्य होता है। इतना ही नहीं, पर्यावरण विभाग से अनुमति बिना परिवहन तो दूर, बैटरी स्क्रैप की खरीदी-बिक्री भी अवैध है किन्तु कोरबा में चंद लोग यह अवैध कार्य धड़ल्ले से कर रहे हैं।
      👉🏻पुलिस के सुपुर्द किया

      इस मामले में सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेश तिवारी को सूचना देते हुए उक्त वाहन को रुकवाने की कार्रवाई की गई है। पंचनामा करने के साथ ही इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
      चौकी प्रभारी का कहना है कि क्योंकि सीएसईबी चौक पर उक्त वाहन को रखना संभव नहीं होगा इसलिए DDM रोड में हरीमंगलम के पास ही उक्त वाहन को खड़ा करा दिया गया है,जहां से गाड़ी लोड हुई। इस मामले में जानकारी यह मिल रही है कि पर्यावरण संरक्षण विभाग के द्वारा तात्कालिक तौर पर वाहन को सील करने इसमें लोड अवैध स्क्रैप को जप्त करने तथा वैधानिक रूप से कार्रवाई करने और एफआईआर जैसी कोई बात नहीं की जा रही है।
      👉🏻 गैर कानूनी कार्य को वैध बनाने का मौका…?
      जानकार बताते हैं कि यह गैर कानूनी कार्य है और इसमें जुर्माना के साथ-साथ एफआईआर भी होना चाहिए जो अवैधानिक तरीके से बैटरी स्क्रैप का भंडारण व परिवहन कर रहे हैं। एसईसीएल और मोबाइल टावर में उपयोग होने वाली बैट्रींयों के स्क्रैप यहां से ले जाए जा रहे थे। इसमें चोरी का माल भी शामिल हो सकता है। इसके पहले भी अवैधानिक बैटरी स्क्रैप यहां से पार हुई है जिसमें जीएसटी बिल लगाकर खेल किया जाता रहा है। पहली बार अवैध स्क्रैप का मामला पकड़ा गया लेकिन उसमें भी लीपापोती की बू आ रही है और स्थानीय कारोबारी को इस अवैध परिवहन को वैध बनाने के लिए समय दिया जा रहा है। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि उक्त अवैध स्क्रैप के संबंध में तर्क दिया जा रहा है कि पार्टी को सोमवार तक पर्यावरण विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने का अवसर दिया जा रहा है। इस तरह से यह कार्रवाई न सिर्फ संदेह के दायरे में है बल्कि अवैधानिक कार्य करने वालों को प्रश्रय देने का भी मामला साबित हो रहा है।

      कोरबा से चल रहा अवैध बैटरी स्क्रैप का करोबार,न कोई वैध परमिट न लायसेंस
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                KORBA:जुआड़ियों की टारगेट में पुलिस…! हरि साहू का सज रहा फड़,दो लोगों को पकड़ा तो सच उगला,फिर टँकी पर चढ़कर पुलिस को ही धमकाया
                12/06/2026
                शोक: बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि
                12/06/2026
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                पाली में हनुमान चालीसा पाठ ने पूरे किए 601 सप्ताह
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?