कोरबा। लेमरू में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कोरबा जिले के 18 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षा एवं तकनीकी सहायता के लिए टैबलेट प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सम्मानित छात्रों में पूर्णेश डहरिया (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी, कोरबा) ने 95.6 प्रतिशत, आरती पैकरा (सेजेस लाफा, पाली) ने 95 प्रतिशत, वसुंधरा दूबे (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी, कोरबा) ने 93.8 प्रतिशत, प्रीति श्रीवास (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमा, कोरबा) ने 93.6 प्रतिशत, प्राची कैवर्त (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान, करतला) ने 93.2 प्रतिशत, सरस्वती चंद्रा (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा, कोरबा) ने 93.2 प्रतिशत, लकेश्वर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरासवानी, करतला) ने 92.6 प्रतिशत, आरती साहू (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी धतूरा, पाली) ने 92.2 प्रतिशत, आस्था यादव (सेजेस बिंझरा, पोंडी-उपरोड़ा) ने 92.2 प्रतिशत, दीप्ति (सेजेस नोनबिर्रा, पाली) ने 92 प्रतिशत, काव्या (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाईबाजार, कटघोरा) ने 90.8 प्रतिशत, आर्ची जायसवाल (सेजेस बिंझरा, पोंडी-उपरोड़ा) ने 90.8 प्रतिशत, शिवकुमारी (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली) ने 90.6 प्रतिशत, राशी (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा) ने 90.6 प्रतिशत, शिवकुमारी द्वितीय (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली) ने 90.6 प्रतिशत, मुस्कान श्रीवास (सेजेस बिंझरा, पोंडी-उपरोड़ा) ने 90.4 प्रतिशत, संध्या (पीएमश्री सेजेस तिलकेजा, कोरबा) ने 90.2 प्रतिशत तथा श्रुति (सेजेस बिंझरा, पोंडी-उपरोड़ा) ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गौरव बढ़ाया।
0 मुख्यमंत्री के हाथों लाभान्वित हुए हितग्राही

मुख्यमंत्री ने शिविर में अलग-अलग विभागों के तहत संचालित योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्रियां और चेक वितरित किए। खाद्य विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने लेमरू शिविर में 33 हितग्राहियों को अन्त्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्ड वितरित किए। इनमें नकिया के 10, देवपहरी के 02, बड़गांव के 05, लेमरू के 05, सतरेंगा के 07 और गढ़उपरोड़ा के 04 हितग्राही शामिल रहे। मछली पालन विभाग द्वारा नीली क्रांति मछुआ सहकारी समिति कुरूडीह, कोसगाई दाई भूविस्थापित मछुआ सहकारी समिति गढ़उपरोड़ा और प्रगति मछुआ सहकारी समिति नगोईबछेरा को श्महाजालश् प्रदान किया गया। वहीं गोल्डन आईलैंड मछुआ सहकारी समिति टिहलीसराई (बरभांठा) तथा जय बुढ़ी मां कोरबा मछुआ सहकारी समिति लालपुर को गिलनेट वितरित किए गए।
जनपद पंचायत कोरबा द्वारा लेमरू की कुमारी अरुणा, सतरेंगा के प्यारेलाल एवं माजिद को इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। बड़गांव की अनिता को ट्राइसाइकिल, धनगांव के महेत्तर सिंह को बैसाखी और 16 अन्य हितग्राहियों को श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) का वितरण किया गया।
उद्यानिकी विभाग द्वारा डिंडासरई के कृषक रायसराम व राजेंद्र तथा कल्दामार के जिमीलाल को ऑयलपाम बोरवेल योजना के अंतर्गत प्रत्येक को 1.60 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं कोल्गा के जागर सिंह को ऑयलपाम रोपण योजना के तहत 29 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
कृषि विभाग द्वारा जाताडांड के अमृतलाल, हरदीमौहा के सबनारायण व सहेतरीन बाई तथा लेमरू के सुरेश कुमार, रामचरण और तिलमोथी को ओपनवेल 1.50 एचपी के पंप दिए गए। कुटुरूवां के प्रदीप कुजूर को सिंचाई पंप तथा केउबहार के फिलिप लकड़ा और लेमरू के सत्यम को पावर स्प्रेयर का वितरण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों को भी चेक वितरित किए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुल 09 हितग्राहियों को सुपोषित टोकरी प्रदान की गई।






