Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: UPDATE:कोयला की जंग में रक्तपात, खदान के गेट पर कत्ता-तलवार के साथ गोली भी चली
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

UPDATE:कोयला की जंग में रक्तपात, खदान के गेट पर कत्ता-तलवार के साथ गोली भी चली

Admin
Last updated: 29/03/2025 1:42 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 पाली थाना में डटे एसपी, भाजपाध्यक्ष भी, संदेहियों की तलाश जारी

- Advertisement -

    0 ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की मौत के बाद आज नगर बन्द

    - Advertisement -

    कोरबा-पाली। कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत संचालित एसईसीएल की कोरबा परियोजना क्षेत्र के सरायपाली बुड़बुड़ खदान में लंबे समय से चली आ रही कोयला के वर्चस्व की लड़ाई में आखिरकार एक ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की जान चली गई। धीरे-धीरे सुलग रही रंजिश की यह चिंगारी एकाएक इतना भयानक रूप लेकर भड़क जाएगी कि किसी को अपनी जान गंवानी पड़ेगी, इसका अंदाजा तो नहीं था। लेकिन यह बात सत्ता से लेकर संगठन के बीच पहुंचकर जरूर चर्चा में थी कि समय रहते अगर दोनों गुटों के विवाद को नहीं रोका गया तो भविष्य में बड़ा खतरा हो सकता है। घटना को लेकर एसईसीएल के चंद अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की समय रहते निभाई जाने वाली मध्यस्थता की भूमिका की नाकामी को भी नकारा नहीं जा सकता। तमाम आशंकाओं-कुशंका के बीच आखिरकार यह बढ़ता तनाव शुक्रवार की रात 10 बजे बड़े गैंगवार के रूप में सामने आया। पाली क्षेत्र में कोयला की लड़ाई में यह गैंगवार अमन पसंद लोगों के बीच आक्रोश और शोक मिश्रित सन्नाटे के साथ चिन्ता की वजह बन गया है।
    बताया गया कि एमटीसी कंपनी ग्रुप के रोहित जायसवाल व अन्य लोगों के साथ दूसरे ग्रुप के लोगों का पहले लोडिंग को लेकर सरायपाली परियोजना के गेट पर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि आपस में जमकर मारपीट हो गई। इस गैंगवार के दौरान हथियार के रूप में कत्ता, तलवार और बंदूक का इस्तेमाल करने की भी बातें सामने आई है।

    रोहित जायसवाल के सीने पर चाकूनुमा हथियार के साथ-साथ बंदूक से गोली मारने की भी बात सामने आई है। अपुष्ट तौर पर सम्भवतः गोली पेट में लगी है।
    बताया जा रहा है कि इस गैंगवार में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से दो को अस्पताल पहुंचाया जा सका और इसमें से रोहित जायसवाल की मौत हो गई जबकि घटनास्थल से तीन लोग कथित तौर पर लापता बताए जा रहे हैं। कथित तौर पर लापता बताए जा रहे ये लोग एमटीसी कंपनी ग्रुप के बताए जा रहे हैं लेकिन उनके बारे में समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका है।

    घटना को लेकर पाली नगर सन्न है, लोगों में नाराजगी भी है, शोक भी और इस बात की चिंता भी है कि शुरू हुआ यह खूनी गैंगवार भविष्य में क्या रूप ले सकता है? पाली में बनते- बिगड़ते और तनावपूर्ण हालातों के बीच पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी थाना में डटे हुए हैं। उन्होंने अपनी टीम को एक्टिव कर दिया है,सायबर टीम सक्रिय हो गई है और घटना से जुड़े लोगों व संदेहियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। कुछ प्रमुख लोगों के घर के सामने पुलिस तैनात है।

    घटना की जानकारी के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा पाली पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय जायसवाल भी थाना में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज लोगों ने आज शनिवार को नगर बंद रखने का आव्हान किया है।

    0 एसपी ने की अपील
    पुलिस अधीक्षक ने पाली के प्रमुख गणमान्यजनों व नगरजनों से इस बात की अपील की है कि पुलिस इस घटनाक्रम के आरोपियों की धर पकड़ में लगी हुई है। घटना दुःखद है किंतु लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखते हुए पुलिस की जांच में सहयोग प्रदान करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article KORBA BREAK: पाली में तनाव, SP पहुंचे,बल तैनात
            Next Article शिवलिंग की पुनः स्थापना कर किया गया पूजन
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?