👉🏻 शासन-प्रशासन से ठेकेदार संघ ने की शिकायत,आग्रहपूर्वक दी आंदोलन की चेतावनी
कोरबा। नगर पालिक निगम, कोरबा की कार्यपालन अभियंता (कोरबा जोन) सुश्री रूचि साहू पर गम्भीर आरोप है कि उनके द्वारा लगातार ठेकेदारों के साथ दुर्व्यव्यवहार एंव बदतमीजी से बात की जा रही है। साथ ही उनके द्वारा ठेकेदारों द्वारा पूर्ण किए जा चुके अथवा चलित भुगतानों की फाईलों को भी कई दिनों तक बेवजह रोककर रखा जा रहा है। जब कभी कोई ठेकेदार अपनी समय लेकर या अपनी फाईलों के संबंध में रूचि साहू से बात करने जाते हैं तो वह उसे अपमानित करती है और इनकी बात करने की शैली भी बहुत ही अमर्यादित होती है। जिससे ठेकेदार स्वयं में अपमानित महसूस करते हैं।
रुचि साहू की इस तरह की बहुत सी शिकायतें सामने आती रहती है, परन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। निवेदन किया गया है कि तत्काल इस घटनाक्रम पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करेंगें।
आग्रहपूर्वक चेतावनी भी दी गई है कि अगर कार्यवाही नहीं की जाती है तो छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन एवं नगर पालिक निगम कोरबा कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन आंदोलन हेतु बाध्य होंगे और समस्त निर्माण कार्य बंद किए जाएंगे। इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी नगर पालिक निगम कोरबा विभाग की होगी।






