कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने निर्देशानुसार नए खेल सत्र के लिए सभी वर्गों और समूह के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन पुनः कराया जा रहा है ।
इस कड़ी में केडीसीए कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सत्र 2026-27 के लिए सभी श्रेणियों के लिए पंजीयन की तिथि 01 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
जहां अंडर 14,अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और सीनियर वर्ग में हिस्सा लेने वाले सभी पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों को पंजीयन कराना आवश्यक है ।
वो पंजीयन के लिए खिलाड़ियों को केडीसीए के जिला कार्यालय सिंचाई कालोनी F-09 में उपस्थित रहे पंजीयन का समय सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक है।
नया पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज
नया पंजीयन 500 रुपए का शुल्क और सभी दस्तावेजों की 2 सेट कलर फोटो कॉपी जिनमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंतिम 6 वर्षों की मार्कशीट,2 कलर पासपोर्ट साईज़ फोटो के साथ केडीसीए कार्यालय में सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा करवाना होगा। खिलाड़ियों को पंजीकरण के समय सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बी.बी साहू जी से संपर्क करे। अजय राय 9827927007








