कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के द्वारा 18 दिसम्बर, गुरुवार को टी पी नगर स्थित जिला भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया गया।
घेराव कार्यक्रम के पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता टी पी नगर काफी हाउस के पास एकत्रित हुए। वहां से कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए पैदल भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा एफआईआर को शीर्ष अदालत द्वारा रद्द किया जाना सत्य की जीत है और इससे मोदी, शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के षडयंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है ।
ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा देश भर के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यालय का घेराव किये जाने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में आज कोरबा जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। इस प्रदर्शन में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, पूर्व् अध्यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, गीता गबेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।






