कोरबा। शराब पीकर वाहन चलाने वाले नशेड़ी चालकों को यातायात पुलिस ने सबक सिखाया है। जनवरी 2026 से अब तक कुल 1014 प्रकरणों में टैफिक पुलिस ने शराबी चालकों से 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा यातयात नियमों का पालन नहीं करने वालों को सबक सिखाया जा रहा है। खासकर यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर फोकस किया है। एल्कोहोमीटर से शराबी चालकों की जांच की जा रही है। साल 2026 के जनवरी माह से अब तक यानि लगभग छह माह के भीतर शराब पीकर वाहन चलाने के 1014 प्रकरण यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात एएसआई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने नशेड़ी चालकों पर धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे 1 करोड़ 10 लाख 40 हजार का जुर्माना वसूला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, ट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ट्रैफिक अमला लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहर से लेकर आउटर में शराबी वाहन चालकों की जांच की जा रही है।
👉🏻विद्यार्थियों को जागरुक किया जा रहा
यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में जा कर ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। शुरू से बच्चों में ट्रैफिक नियमों की जानकारी हो इसके लिए इस तरह के आयोजन जिले भर के स्कूलों और कॉलेजों में हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की टीम यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही संकेतकों के बारे में बता रही है। हादसे होने की स्थिति में बचाव सहित अन्य उपयोगी जानकारियां बच्चों को उपलब्ध हो रही है।
👉🏻3 सवारी, बिना हेलमेट
यातायात पुलिस ने 3 सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लगाए चलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाने वालों से भी जुर्माना वसूला जा रहा है। खासकर वाहनों में मोडिफाइड साईलेंसर लगाकर चलने वालों को पुलिस सबक सिखा रही है। इनके खिलाफ समय समय पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। मोडिफाइड साइलेंसर के मामले में भी यातायात पुलिस ने साल के 6 माह में भारी भरकम जुर्माना वसूला है।
KORBA:शराबी चालकों पर 1.10 करोड़ का जुर्माना,कार्रवाई जारी है







