👉🏻 बच्चों की निःशुल्क जांच का लाभ उठाने की अपील
कोरबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत जिला अस्पताल कोरबा, एवं एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बाल्य हृदय रोग नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन 21 जनवरी को किया जा रहा है।
21 जनवरी 2026, बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सी.एच.सी. कटघोरा में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत मढ़रिया (नारायणा MMI हॉस्पिटल, रायपुर) अपनी सेवाएं देंगे।
उन्होंने बताया कि बच्चों में हृदय रोग के लक्षण में – तेज़ साँस लेना, अत्यधिक थकान और कमजोरी, त्वचा या होठों पर नीलापन, अच्छे से स्तनपान न करना और पसीना आना या स्तनपान करते समय सांस चढ़ना प्रमुख हैं। आवश्यक जानकारी व पंजीयन के लिए मोबाइल नम्बर 9109120210, 8319850792 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
KORBA:CHC कटघोरा में आज बाल हृदय रोग की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉ.मढ़रिया देंगे सेवा





