Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:मनरेगा में भ्रष्टाचार और संलग्नीकरण का खेल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:मनरेगा में भ्रष्टाचार और संलग्नीकरण का खेल

Admin
Last updated: 22/04/2025 12:19 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 वर्षों से जमे मनरेगा संविदा कर्मियों के सख्त फेरबदल की जरूरत,गड़बड़ियों की होती रहती हैं शिकायतें

कोरबा। कोरबा जिले के मनरेगा विभाग में भ्रष्टाचार और संलग्नीकरण का खेल जमकर चल रहा है। इसे वर्षों से एक ही स्थान पर जमे मनरेगा के संविदा कर्मचारी जो अपने आपको अधिकारी से कम नहीं समझते, के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इसके संबंध में छत्तीसगढ़ मनरेगा आयुक्त से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग करने की तैयारी की जा रही है।
कोरबा जिला के मनरेगा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और सलंग्नीकरण की की तरफ कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता बताई जा रही है। ग्रामीणों को उनके गांव में रोजगार देने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गरीब मजदूरों को कितना लाभ दे रही है, यह तो रोजगार और इसके भरोसे जीवन यापन करने वाले गरीब ही जानें लेकिन योजना की वजह से PO, APO, कई रोजगार सहायक,तकनीकी सहायक कुछ ज्यादा की फल-फूल रहे हैं। शीर्ष अधिकारियों की अनदेखी के कारण आलम यह है कि कई रोजगार सहायक स्वयं ही ठेकेदार और सप्लायर की फर्जी भूमिका में हैं तो कुछ स्वयं व उनके आश्रित मनरेगा जॉब कार्डधारी बनकर बिना मजदूरी बराबर मेहनताना हासिल कर रहे हैं। इनकी शिकायत पर जांच का अता-पता नहीं है और न कोई रिपोर्ट सार्वजनिक की जाती है। अभी तो मनरेगा के एक प्रमुख के द्वारा मिलीभगत से पूर्व् जिला सीईओ कंवर के कार्यकाल के समय दबाव देकर जो शेड निर्माण का कार्य व मूल्यांकन कटघोरा जनपद अंतर्गत लगभग सभी ग्रामों में कराया गया है,उसका राशि भी फर्म को प्राप्त हो गया है लेकिन आज भी शेड जिस कार्य के लिए बनवाए गए हैं, वो उस लायक हैं ही नहीं। इसकी जांच कराना चाहिए।

- Advertisement -

    इसके अलावा मनरेगा में यह देखा गया है कि कुछ ही कर्मचारियों का स्थानांतरण और सलंग्नीकरण किया जाता है, जो कि एक खानापूर्ति प्रतीत होती है। इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    कोरबा जिले में कई जनपद पंचायतों में पदस्थ मनरेगा कर्मचारी वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं और निःसन्देह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
    मनरेगा के पुष्ट सूत्रों ने बताया कि जनपद पंचायत पाली में लेखापाल वैभव कुलकर्णी का स्थानांतरण जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा हुआ था, जबकि आशीष लेखापाल का स्थानांतरण जनपद पंचायत पाली हुआ था। यह स्थानांतरण प्रभावशील नहीं हुआ है जिसमें पैसों के लेन-देन की सुगबुगाहट है।
    जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में तकनीकी सहायक, दिलीप मेहता, शिवरतन पोर्ते और अन्य सभी तकनीकी सहायक का स्थानांतरण आज तक नहीं हुआ है। संत राम यादव, प्रहलाद सहायक ग्रेड- 3, रविंद्र डाटा एंट्री ऑपरेटर और रोशन तिग्गा सहायक प्रोग्रामर का भी स्थानांतरण नहीं हुआ है।
    जनपद पंचायत करतला में लेखापाल पूजा गवेल, मनोरंजनी लेखपाल, शैलेष सिंह सहायक ग्रेड 3, किरण स्वर्णकार और तकनीकी सहायक चंदेल का स्थानांतरण शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ है।
    जनपद पंचायत कटघोरा में डाटा एंट्री ऑपरेटर गणराज, सरिता लेखपाल और शाहिद अली का स्थानांतरण नहीं हुआ है।
    जनपद पंचायत कोरबा में अनिता,तकनीकी सहायक प्रवीण, निखिल और शमीना सहायक प्रोग्रामर का भी आज तक स्थानांतरण नहीं हुआ है।
    इन सभी मामलों में यह स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार और संलग्नीकरण के कारण कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं हो रहा है। अपुष्ट तौर पर यह भी सुनने को मिलता है कि जिला पंचायत में भारी रकम भेजी जाती है जिससे इन कर्मचारियों का स्थानांतरण प्रभावित होता है।
    इस तरह के मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। वर्षों से एक स्थान पर जमे रहकर तथा पदस्थापना व प्रभार सौंपने में की गई विसंगतियों को दूर करते हुए व्यापक फेरबदल कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन कठोरता से कराने की आवश्यकता है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article वन नेशन-वन इलेक्शन समिट में हिस्सा लेंगे अजय कंवर, दिल्ली रवाना
              Next Article KORBA:कुर्क होगी ओम राइस मिल की संपत्ति
              KORBA: प्रभारी DEO-BEO अधिकार से बाहर नियमों से खेल रहे ! इधर पीड़िता हेड मास्टर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
              14/03/2026
              सुसाइड UPDATE: पुलिस ने नहीं,युवती के भाई ने फर्जी पुलिस बनकर युवक को चौकी बुलाया था,डर से लगा लिया फांसी, video में देखें आरोपी ने क्या बताया…
              14/03/2026
              कोयला घोटाला और अफीम की खेती पर क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन
              14/03/2026
              KORBA निगम में नई पहल ” मेयर की पाती “, लेटर बॉक्स से निकलेगा समाधान
              13/03/2026
              KORBA BREAK: KCC के मैनेजर सहित 3 पर FIR दर्ज
              13/03/2026
              KORBA BREAK:पुलिस के डर से सुसाइड कर लिया युवक ने,फांसी से पहले बनाया वीडियो
              13/03/2026
              KORBA:दावत-ए-इफ्तार कल मेहर वाटिका में
              13/03/2026
              KORBA:शासन से ऊपर प्रभारी DEO और BEO ! निलम्बन का पत्र 90 दिन बाद भी नहीं दिया,निर्वाह भत्ता भी नहीं….
              13/03/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?