👉🏻RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने टीम सदस्य मानस के साथ किया सुरक्षित, बड़ी दुर्घटना टली
कोरबा। बुधवार को देर शाम करीब 8:25 बजे शहर के व्यस्त बुधवारी मार्ग में आनंद बाजार के निकट मुख्य सड़क पर खड़ी एक बाइक में कॉमन करैत (घोड़ा करैत) सांप घुस जाने से हड़कंप मच गया। बुधवार साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण जहाँ बाजार में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के लिए सब्जी और अन्य सामान खरीदने पहुंचे थे वहीं इस ओर व्यस्त सड़क पर दुकानों के आसपास खड़ी एक बाइक के अंदर छिपे सांप पर नजर पड़ते ही भय का वातावरण निर्मित हो गया। साँप यदि निकल कर कहीं और घुस जाता तो खतरा और बढ़ सकता था, फिर बाइक से निकालना भी जरूरी था। लोगों ने बिना देर किए वन विभाग और RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम से संपर्क किया। सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे।
टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए बाइक के अंदर छिपे कॉमन करैत को सुरक्षित बाहर निकाला। लोग साँस थामे इस रेस्क्यू को देखते रहे।
सांप के बाइक के अंदर होने की जानकारी समय रहते मिल जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के दौरान लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी गई।
👉🏻वन विभाग और RCRS की अपील
वन विभाग एवं RCRS टीम ने लोगों से अपील की है कि घर, दुकान, वाहन या आसपास कोई भी वन्यजीव दिखाई देने पर उसे छेड़ें नहीं, मारें नहीं और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। वन्यजीव को पकड़ने का प्रयास करना व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है।
सांप दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या RCRS हेल्पलाइन पर सूचना दें। टीम जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू करेगी।
RCRS हेल्पलाइन — अविनाश यादव
📞 98279 17848
📞 90099 96789
📞 79879 57958
“सांप दिखे तो वन विभाग और RCRS टीम को कॉल करें — आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी।”





