कोरबा। श्वेता हॉस्पिटल, रजगामार रोड, रिसदी द्वारा आयुष्मान योजना के हितग्राहियों से अवैध नगद वसूली, बिना बिल राशि लेना, दोहरे भुगतान एवं व्यापक अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच हेतु शिकायत की गई है।
शिकायत है कि पीड़ित की पत्नी श्रीमती अमृता का उपचार 06 से 11 मार्च 2026 तक श्वेता हॉस्पिटल, रिस्दी में हुआ। उपचार के दौरान अस्पताल द्वारा आयुष्मान योजना अंतर्गत इलाज होना बताया गया तथा उसके मोबाइल पर योजना संबंधी संदेश प्राप्त हुए, जिनमें उपचार राशि स्वीकृत होना अंकित था।
इसके बावजूद अस्पताल द्वारा पीड़ित पति से अतिरिक्त राशि ली गई, जिसका समुचित बिल / रसीद प्रदान नहीं किया गया। भुगतान अस्पताल के नाम से न लेकर अन्य नाम / QR Code माध्यम से लिया गया।
उक्त व्यक्तिगत प्रकरण के अतिरिक्त, अस्पताल परिसर में पीड़ित आवेदक के द्वारा यह भी देखा गया कि अन्य आयुष्मान हितग्राहियों / उनके परिजनों से भी नगद राशि ली जा रही थी तथा पृथक रजिस्टर में नगद प्रविष्टियाँ की जा रही थीं। इसका फोटो साक्ष्य उपलब्ध है। इससे प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि अस्पताल द्वारा योजना अंतर्गत निःशुल्क उपचार दर्शाकर हितग्राहियों से समानांतर नकद वसूली की जा रही है।
आवेदक ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी प्राप्त की है, जिसमें उपचार से संबंधित अपलोड दस्तावेज, क्लेम अभिलेख एवं अन्य रिकॉर्ड प्राप्त हुए हैं। उपलब्ध दस्तावेजों एवं परिस्थितियों से गंभीर अनियमितता की आशंका उत्पन्न होती है।
👉🏻पीड़ित के द्वारा सीएमएचओ व अन्य अधिकारियों, शासन से मांग की गई है कि :-
- स्वेता हॉस्पिटल, कोरबा के विरुद्ध आयुष्मान योजना अंतर्गत विशेष जांच / audit कराया जाए।
- अस्पताल द्वारा प्रस्तुत claims, uploaded bills, package details एवं वास्तविक मरीज भुगतान की तुलना कर जांच की जाए।
- अस्पताल परिसर में रखे गए नकद वसूली रजिस्टर, receipt records, QR transaction details जब्त / परीक्षण किए जाएँ।
- मेरी पत्नी अमृता के प्रकरण में ली गई राशि की जांच कर अवैध वसूली वापस कराई जाए।
- अन्य प्रभावित हितग्राहियों की भी जांच कर राशि वापसी सुनिश्चित की जाए।
- जांच पूर्ण होने तक आवश्यकतानुसार claim payment रोका जाए।
- दोष सिद्ध होने पर empanelment suspension/blacklisting/registration cancellation /दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
- शिकायत पर की गई कार्यवाही से मुझे(आवेदक को) लिखित रूप में अवगत कराया जाए।








