कोरबा। शहर क्षेत्र में नो एंट्री के दौरान घुसने वाले भारी वाहनों के कारण होते हादसे और हादसों की संभावना के मद्देनजर इसकी रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात अमले ने लॉकिंग और जुर्माना ही कार्रवाई की।
शहर के अंदर नो एंट्री में प्रवेश किए वाहनों के चालक/मालिक पर कार्रवाई की गई।
यातायात एएसआई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि सीतामणी से पुराना बस स्टैंड, सेंट्रल वर्कशॉप से मुड़ापार रोड, महाराणा प्रताप चौक मार्ग में नो एंट्री में आए वाहनों के पहिए लॉक किए गए। इन वाहनों का फाइन काटा गया। शनिवार को कुल 10 प्रकरणों में जुर्माना किया गया।
मनोज राठौर ने बताया कि नो एंट्री की कार्यवाही में 01 जनवरी से 03 जुलाई 2026 तक 63 प्रकरण दर्ज किए गए। 4 जुलाई को 10 प्रकरण मिलाकर कुल 73 प्रकरण में 1 लाख 82 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एएसआई मनोज राठौर ने कहा है कि मालवाहनो के चालक/मालिक यातायात के नियमों व निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से बचें। यातायात नियमों और निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जान-माल की सुरक्षा में सहभागी बनें।







