🔷 त्यौहार के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने विशेष कार्यवाही जारी
🔷 18 गुण्डा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं मारपीट संबंधी अपराधों के पूर्व आरोपीगण थाना तलब
🔷 आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं अपने आचरण में सुधार लाने की सख्त समझाइश
🔷 05 बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
कोरबा। जिले में आगामी दशहरा त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र के 18 गुण्डा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं मारपीट संबंधी अपराधों के पूर्व आरोपियों को थाना तलब कर कड़े शब्दों में समझाइश दी गई तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं होने और अपने आचरण में सुधार लाने की हिदायत दी गई। साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर 05 बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।
🚔 कोरबा पुलिस की अपील :
आगामी दशहरा त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें।






