👉🏻 एक माह के भीतर कई घरों को निशाना बनाया
कोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिहाईशी इलाकों में एक पेशेवर शातिर चोर की हरकत ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। इस चोर के द्वारा बड़े ही पेशेवर तरीके से वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
यह चोर इतना शातिर है कि बड़ी आसानी से ताला तोड़ लेता है और ताला तोड़ने के बाद यदि उसे घर में कुछ भी समान नहीं मिलता है तो उसे छोड़कर उसी क्षण दूसरे घर में ताला तोड़कर प्रवेश कर जाता है। चोर की इस करतूत की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत मिश्रित आक्रोश व्याप्त है। अपने सामानों की चिंता भी इन्हें सताती रहती है। कई मामलों में थाना में शिकायत की गई है लेकिन किसी तरह की राहत अब तक नहीं मिल सकी है।
पिछले करीब एक महीने के भीतर लगातार चोरी की वारदातें हुई है जिसमें एक शातिर चोर की भूमिका सक्रिय तौर पर बताई जा रही है।
👉🏻चोरियों पर एक नजर
- बाबू लाल गुप्ता के निवास rb पेट्रोल पंप के पीछे नया बस स्टैंड पाली ताला तोड़ कर चोरी नगदी सहित सोना-चांदी
- नंदलाल डिक्सेना टावर मोहल्ला पाली, ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
- हरीश वंदानी के किराए वाले घर पर जहां एक शिक्षक परिवार रहता है, ताला तोड़ने का प्रयास रश्मि भारद्वाज के घर
4.शिक्षक रूप सिंह के घर चोरी का प्रयास - राजेंद्र गुप्ता की बाइक चोरी
- मुकेश अग्रवाल पूर्व पार्षद के घर के बाहर से बाइक चोरी
- बबलू जायसवाल के मादन रोड स्थित मकान में चोरी
8.राजकुमार वर्मा की बाइक चोरी
9.संजू नामदेव गली में देवनारायण के मकान में चोरी ,
10.संजू नामदेव गली में ही साहू विद्युत लाइनमेन के घर चोरी
11.संजू नामदेव गली में ही secl वाले किराए में रहते हैं, वहां चोरी
👉🏻 कई मामले में खात्मा कराया गया
चोरी से प्रभावित कुछ लोगों के बीच से यह बात सामने आई है कि वह अपने चोरी के दोपहिया वाहनों का इंश्योरेंस प्राप्त करने के कारण कराई गई रिपोर्ट में खात्मा करा चुके हैं। मामले का खात्मा होने के बाद ही उन्हें बीमा का लाभ प्राप्त होगा इसलिए अब ऐसे मामलों में किसी भी तरह की जांच-पड़ताल और संबंधित दोपहिया वाहन की चोरी के आरोपी की धरपकड़ की गुंजाइश ही खत्म हो गई है।
इससे अलग जो भी मामले चोरी के दर्ज हुए हैं, उन मामलों में भी पाली पुलिस को कोई खास सफलता मिलती अब तक नजर नहीं आई है।इलाकों में शातिर चोर की आवाजाही बने रहने के कारण रहवासियों में दहशत का आलम व्याप्त है।






