Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:वर्तमान गोदी मीडिया पत्रकारिता के लिए बेहद खतरनाक
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:वर्तमान गोदी मीडिया पत्रकारिता के लिए बेहद खतरनाक

Admin
Last updated: 01/04/2026 12:06 PM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

0 कोरबा प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी समारोह

- Advertisement -

    0 उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारों को शॉल व श्रीफल से किया सम्मानित
    कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस के अवसर पर तिलक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने अलग-अलग विषयों पर पत्रकारों को अपना वक्तव्य दिए। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों को शॉल-श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
    मंगलवार 31 मार्च 2026 को तिलक भवन में सर्वप्रथम वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपरांत कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व संरक्षक प्रेमचंद जैन ने कोरबा प्रेस क्लब के गौरव के विषय पर प्रकाश डाला। साथ ही पांच दशक पूर्व पत्रकारिता के दौर के बारे में भी उन्होंने बताया। उन्होंने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि किस तरह से अधिकारियों के साथ संबंध रहते थे। संबंध मधुर थे, लेकिन उनके खिलाफ समाचार लगाना पड़े तो चूकते नहीं थे। पत्रकारों का शासन से 36 का आंकड़ा होना चाहिए, लेकिन अब दौर बदल चुका है। आज गोदी मीडिया का नाम बच्चा-बच्चा जनता है। आज से कुछ वर्ष पहले तक गोदी मीडिया जैसा कोई शब्द ही नहीं था लेकिन वर्तमान दौर में इसका बेहद सस्ता से उपयोग किया जा रहा है जो पत्रकारिता के लिए बेहद खतरनाक है। इसी तरह कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष किशोर शर्मा ने भी कोरबा की पत्रकारिता में 50 साल के अनुभव को उन्होंने सजा किया और पूर्व में किस तरह पत्रकारिता की जाती है खबरों की क्या महत्ता थी और पत्रकार किस तरह काम करते थे, इस पर उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब से पत्रकारिता में व्यवसायिकता का प्रवेश हुआ, सबका नजरिया बदला। जिन बातों की चिंता पहले होती थी, अब नहीं हुआ करती। 50 वर्ष की पत्रकारिता के दौरान बहुत से अनुभव रहे हैं। जिले में संचालित सार्वजनिक उपक्रमो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार काफी विपरीत परिस्थितियों में काम किया है लेकिन उसूलों से कभी भी समझौता नहीं किया। कोरबा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य विश्वनाथ केडिया ने भी कोरबा के विकास में पत्रकारों की भूमिका और मेरी पत्रकारिता के 50 साल पर वक्तव्य रखा। कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष छेदीलाल अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब के पंजीयन स्थापना से लेकर पूर्व में पत्रकारिता का दौर कैसा हुआ करता था इस पर उन्होंने अपना वक्तव्य दिया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पालीवाल व विजय खेत्रपाल ने भी पत्रकारिकता के पुराने दौर व वर्तमान दौर को लेकर अपना विचार व्यक्त किया। कोरबा प्रेस के पूर्व अध्यक्ष नौशाद खान ने पूर्व की पत्रकारिता और वर्तमान की पत्रकारिता में क्या अंतर है, इस विषय को लेकर पत्रकारों की जिज्ञासा को शांत किया और किस तरह कोरबा में काम करना है और उनकी खबर की क्या महत्व है इस पर उन्होंने प्रकाश डाला। साथ ही दैनिक भास्कर के कलस्टर एडिटर अमित पुरोहित ने वर्तमान दौर में डिजिटल एवं न्यू मीडिया के उद्योगों के दौरान पत्रकारिता के स्तर जैसे विषय से पत्रकारों को अवगत कराया। उन्होंने कोरबा में किस तरह पत्रकारिता की शुरुआत की थी और लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने किस तरह बुलंदियों तक पहुंचा और किस तरह पत्रकारों को अपने काम में मेहनत करना है, इसे लेकर उन्होंने पत्रकारों के जिज्ञासा को शांत किया। कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक मनोज शर्मा ने भी औद्योगिक जिला कोरबा पत्रकारिता की चुनौती कैसे विषयों पर अपना वक्तव्य पेश किया। महिला पत्रकार राजश्री गुप्ते ने भी संगोष्ठी में भी पत्रकारों को किस तरह पत्रकारिता करना है इसे लेकर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत सहित अन्य मंचस्थ अतिथियों के द्वारा कोरबा प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकारों का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया।
    0 तिलक भवन में स्थापित एलईडी प्रोजेक्टर सहित अन्य विकास कार्यों का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण
    छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पत्रकारबंधु एक ऐसा दर्पण होते हैं, जो समाज को सच का आईना दिखाने का कार्य करते हैं। उन्होने कहा कि निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पत्रकारिता का मूलमंत्र है, समाचार पत्रों में जो छपता है, मीडिया में जो दिखता है, आमजन मानस उसे ही सच मानकर चलता है, अतः यह आवश्यक है कि समाचारों में निष्पक्षता, पारदर्शिता व निर्भीकता होनी ही चाहिये। उन्होने कहा कि प्रेस क्लब कोरबा एक ऊर्जावान संस्था है, जो पत्रकारिता व पत्रकारबंधुओं के हितों की रक्षा के लिये निरंतर कार्य कर रही है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 35 खरमोरा डाईट बिल्डिंग तिलक नगर पत्रकार कालोनी के समीप एन.टी.पी.सी. के सीएसआर मद से 15 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य कराया जाना हैं, जिसका वर्चुअल भूमिपूजन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके हाथों किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 24 तिलक भवन प्रेस क्लब में पार्षद पंकज देवांगन के पार्षद मद से एलईडी प्रोजेक्टर, स्मार्ट टी.व्ही., साउण्ड सिस्टम व स्क्रीन स्थापना आदि का कार्य कराया गया है, जिसका लोकार्पण भी आज उद्योग मंत्री से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने दिये गये अपने उद्बोधन में आगे कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि जब मैं कोरबा का महापौर था, उस समय प्रेस क्लब का निर्माण किया गया, उस समय भी और आज भी नगर निगम द्वारा प्रेस क्लब के विकास व अन्य गतिविधियों के लिये लगातार सहयोग दिया जा रहा है, विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि मुझे सदैव आप लोगों का स्नेह, आशीर्वाद व मार्गदर्शन मिलता आया है, मैं विश्वास रखता हूं कि आपका यह प्यार, स्नेह भविष्य में भी मुझे निरंतर प्राप्त होता रहेगा।

    - Advertisement -

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article कोरबा Physics Wallah का धमाकेदार आगाज, “School Champs Program” से छात्रों को बड़ा मौका
              Next Article KORBA:बस को रगड़ते निकला ट्रेलर,3 यात्री घायल, देखें वीडियो
              KORBA:​कचरा दिखाकर सोना लुटाया? 282 करोड़ के राजस्व की क्या सुनियोजित डकैती….?
              12/05/2026
              KORBA:वॉच टावर 4-मजदूर दर्द में,अधिकारी मौज में,श्रम मंत्री का गृह जिला
              12/05/2026
              KORBA:हाईवे पर घातक रूप से खड़े 07 ट्रेलरों पर कार्यवाही
              12/05/2026
              KORBA:नहर किनारे टूटी सुरक्षा दीवार, लक्ष्मण वन तालाब बदहाल
              12/05/2026
              KORBA:मानदेय शिक्षकों ने मांगी प्राथमिकता, कहा-स्कूलों में मिलेगा अनुभव का लाभ
              12/05/2026
              KORBA:12 अंक में खेला शिक्षक,फर्जी अंकसूची से 17 साल नौकरी,अब बर्खास्तगी की तलवार
              12/05/2026
              KORBA: पुलिस व जनता के बीच समन्वय बनाने ग्राम रक्षा समितियों का गठन
              11/05/2026
              KORBA:वादाखिलाफी की इन्तहा,12 वर्षों से परेशान गेवरा बस्ती के ग्रामीण, 21 मई से बेमुद्दत खदानबंदी
              11/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?