कोरबा। बीती रात कोरबा शहर से लगे बरपारा कोहड़िया इलाके में एक घटना से दो कुत्तों की जान आफत में पड़ गई। देर रात दो स्वान (कुत्ते) आपस में खेलते-खेलते अचानक एक गहरे गड्ढे में गिर गए।
दरअसल, उस स्थान पर घर के पास निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण गहरा गड्ढा खोदा गया है। अंधेरा होने के कारण श्वान खेलते-खेलते उसमें जा गिरे। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर उस गड्ढे में पड़ी तो उन्होंने देखा कि दोनों श्वान अंदर फंसे हुए हैं और काफी घबराए हुए हैं। स्थिति को समझते हुए लोगों ने तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही RCRS की टीम के सदस्य अजय, तिलक, अतुल और सतेंद्र मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गड्ढे में गिरने के कारण दोनों स्वान काफी घबराए हुए थे और डर के कारण थोड़ा आक्रामक व्यवहार भी कर रहे थे। इनके काट लेनेइसके बावजूद टीम ने पूरी सावधानी, सूझ-बूझ और धैर्य के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
काफी प्रयास के बाद टीम ने सफलतापूर्वक दोनों स्वानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और RCRS टीम की तत्परता, मेहनत और मानवता भरे इस कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
RCRS टीम ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई वन्य जीव, पक्षी या अन्य जीव मुसीबत में दिखाई दे तो तुरंत टीम से संपर्क करें, ताकि समय रहते उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
🫵🏻 Help Line Number:
अविनाश यादव
📞 9827917848
📞 9009996789
📞 7987957958







