👉🏻 कोरबा पॉवर लिमिटेड, (अडानी) के सौजन्य से प्रतियोगिता आयोजित
कोरबा। ग्राम पंचायत खोड्डल में पंचायत के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा पॉवर लिमिटेड, (अडानी) के सौजन्य से किया गया
। प्रतियोगिता के उद्घाटन में कोरबा पॉवर लिमिटेड के डॉ. विकास ठाकुर (प्रमुख, लैड व लाइजनिंग) ने अपने उद्बोधन में में कहा कि, खेलकूद जीवन के हर उम्र में जरुरी है। इससे मानव शरीर में शारीरिक दक्षता व मानसिक स्वस्थता बना रहता है।
प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें कोरबा पॉवर लिमिटेड की लैंड एवं सीएसआर टीम जिसके कप्तान डॉ.विकास ठाकुर (हेड, लैड एण्ड लाइजनिंग विभाग) की ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनका मैच ग्राम की स्थानीय टीम के साथ हुआ। मैच में प्रथम बल्लेबाजी करते हुए केपीएल की टीम ने 10 ओवर में 99 रनों का लक्ष्य रखा, केपीएल की ओर से बल्लेबाज पवन महतो ने 6 छक्कों के साथ 45 रनों का, ताजेन्द्र बंजारे ने 02 छक्कों के साथ 16 रन बनाये साथ ही लैण्ड टीम के सुधीर साव, योगेन्द्र शर्मा, जगजीत मिंज, राहुल श्रीवास्तव आदि ने भी उपयोगी पारीयां खेली। खोड्डल की स्थानीय टीम के बल्लेबाज श्याम शंकर ने आतिसी पारी खेलते हुए मैच को अपने पक्ष में कर लिया, केपीएल के कप्तान विकास ठाकुर ने 06 रन बनाये व 01 विकेट हासील किया। केपीएल, अडानी और खोड्डल ग्राम के मध्य खेले गए मैच का पुरे ग्रामवासीयों ने भरपुर आनन्द उठाया।
प्रतियोगिता का फाईनल मैच कनकी व खोड्डल के मध्य खेला गया जिसमें कनकी की टीम ने बल्लेबाजी कर 78 रनों का लक्ष्य खोड्डल के समक्ष रखा था जिसको की खोड्डल की टीम ने आसानी से 7 ओवर में 2 विकेट के खोकर लक्ष्य पार करते फाईनल पर कब्जा किया ।

पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले कनकी टीम के खिलाड़ी नागेश 135 रन व 5 विकेट को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड पाया।
कार्यक्रम के समापन में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि श्री सतीस भारद्वाज ने प्रतियोगिता के आयोजन में केपीएल द्वारा किये गए सहयोग के लिए धन्यवाद् दिया व उपसरपंच गुलशन पाटले ने आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन व सहयोग की अपेक्षा की बात कही।कार्यकम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।







