Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:वॉच टॉवर-2- घटिया निर्माण पर पोताई की परत
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:वॉच टॉवर-2- घटिया निर्माण पर पोताई की परत

Admin
Last updated: 28/04/2026 3:50 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

👉🏻 प्लास्टर का पैसा दबा रहे रेंजर,पैराफिट और रेलिंग भी गायब तो अंतिम टच क्यों…?
👉🏻 घटिया काम पर जांच/कार्रवाई की कोई सुगबुगाहट तक नहीं
👉🏻 रेंजर मृत्युंजय शर्मा के घोटालों को संरक्षण दे रहे शीर्ष अधिकारी

- Advertisement -

    कोरबा। कोरबा वन मंडल के कोरबा रेंज अंतर्गत आने वाले ग्राम भुलसीडीह में भ्रष्टाचार का वॉच टावर खड़ा किया गया है। रेंजर मृत्युंजय शर्मा की देखरेख में यह पूरा कार्य कराया जा रहा है जिसमें घटियापन की पराकाष्ठा दिख रही है।
    हमने अपने पिछले समाचार में बताया कि किस प्रकार से वॉच टॉवर के निर्माण में घटिया सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है, किस तरह से यह वास्तव में गुणवत्ताहीन होने के साथ-साथ जान को जोखिम में डालने वाला भी साबित हो सकता है। वॉच टावर के निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रखा जा रहा है क्योंकि इसकी कोई निगरानी करने वाला नहीं है। ना तो डीएफओ को मैदानी स्तर पर जाकर वन विभाग के अंतर्गत होने वाले कार्यों को देखने की फुर्सत है और ना ही एसडीओ को। इस वजह से जंगल के भीतर होने वाले निर्माण कार्यों में रेंजर, डिप्टी रेंजर, बीटगार्ड की मनमानी चल रही है।

    - Advertisement -

      बात करें इस वॉच टावर की तो विभागीय सूत्र बताते हैं कि निर्माण में इसकी ऊंचाई से भी समझौता किया गया है। विभागीय जानकारों के मुताबिक करीब 45 फीट ऊंचा वॉच टावर निर्माण होना चाहिए जो कि यह लगभग 35 फीट का बनाया गया है। इसके अलावा वॉच टावर के साथ ही सतह पर फर्शीकरण का कार्य अभी तक नहीं हो सका है। टॉवर पर चढ़ने के लिए बनाई गई सीढ़ियों के किनारे सुरक्षा रेलिंग लगाई जानी चाहिए,किन्तु वह भी नहीं लगाई गई है। टावर के ऊपर बने प्लेटफार्म पर चारों तरफ चारदीवारी का सुरक्षा घेरा (पैराफिट) बनाया जाना है, वह भी अब तक निर्मित नहीं हुआ है।

      इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस वॉच टावर की पोताई कराना शुरू करा दिया गया है ताकि इस निर्माण को पूर्ण बताया जा सके। अपनी गड़बड़ी को छुपाने के चक्कर में रेंजर प्लास्टर करना ही भूल गया। वह प्लास्टर का पैसा बचाने की जुगाड़ लगाए बैठे है। इस वजह से अब तक कराए गए निर्माण के ऊपर बिना प्लास्टर लगाए ही पोताई करा रहे हैं।
      बताते चलें कि रेंजर मृत्युंजय शर्मा पहले से ही काफी चर्चा में हैं। उनके कारनामे राजधानी तक गूँज चुके हैं।तमाम तरह की शिकायतों और भ्रष्टाचारों के उजागर होने के बावजूद अपने शीर्ष अधिकारियों का संरक्षण और कुछ राजनीतिक लोगों का साथ होने के कारण वह अब तक अपने गुनाहों से बचते आ रहे हैं। उनके ऊपर आरोप सिद्ध होने के बावजूद कोई खास कार्रवाई भी नहीं हुई जिसे लेकर महकमे के लोगों में ही नाराजगी और चर्चा हमेशा बनी रहती है।
      अब देखना यह है कि वॉच टावर के इस मामले में विभाग क्या रुख अपनाता है। हालांकि अभी तक इस मसले पर विभाग में कोई सुगबुगाहट जांच पड़ताल और कार्रवाई को लेकर होती नजर नहीं आ रही है। डीएफओ ने भी चुप्पी साध रखी है। जांच आदि के संबंध में कोई भी आदेश विभागीय तौर पर (समाचार लिखे जाने तक) जारी नहीं हुआ है, जो यह बताने के लिए काफी है कि मृत्युंजय शर्मा के प्रभाव में आकर पूरे घोटाले को नकटीखार के तालाब निर्माण घोटाला की तरह दबाने और लीपापोती करने की कवायद चल रही है।

      KORBA:वॉच टॉवर में खेल रहे रेंजर शर्मा,घटिया निर्माण से जान आफत में
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article जितनी जल्दी शिकायत, उतनी जल्दी पैसा होल्ड/वापसी की संभावना
                Next Article HTPP कोरबा में भ्रष्टाचार छिपाने की साज़िश?
                अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
                16/06/2026
                KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                16/06/2026
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?