Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:अधिकारी नतमस्तक! पूरी दीवार तोड़कर कब्जा,नया बस स्टैंड का घटता दायरा, बढ़ती समस्या
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:अधिकारी नतमस्तक! पूरी दीवार तोड़कर कब्जा,नया बस स्टैंड का घटता दायरा, बढ़ती समस्या

Admin
Last updated: 02/04/2026 1:27 PM
Admin
Share
5 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; highlight: true; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 36;
SHARE

👉🏻 शिवाय हॉस्पिटल ने भी बहती गंगा में हाथ धोया,तोड़ दी साडा की चारदीवारी..!

- Advertisement -

    कोरबा। कोरबा में यूं तो उजागर होने वाले शासकीय जमीनों के कब्जा के मामलों में कभी-कभार कुछ बड़ी कार्रवाई हो जाती है लेकिन सालों- साल से जो आंखों देखा अतिक्रमण अधिकारियों की जानकारी में किया जा रहा है उस पर कोई गाज नहीं गिरना सवालों को जन्म देता है। टीपी नगर स्थित नया बस स्टैंड ऐसे ही अतिक्रमण का शिकार हो रहा है।

    - Advertisement -

      90 के दशक में उद्घाटित और परिवहन सेवाओं के लिए समर्पित नया बस स्टैंड (अंतरराज्यीय) बदहाली के आंसू रो रहा है। तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के कार्यकाल में इस बस स्टैंड का उद्घाटन हुआ। इस दौर में बस स्टैंड क्षेत्र को सुरक्षित करने और उसकी सीमाएं तय करने के लिए लंबी पक्की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया। बस स्टैंड के प्रवेश द्वार से लेकर उसकी अंतिम सीमा तक एक तरफ बंगाली चाल की ओर तो दूसरी तरफ लालूराम कॉलोनी से लगे इलाके की तरफ से यह चारदीवारी खींची गई। कालांतर में सब कुछ ठीक-ठाक था और बस स्टैंड में सुगम तरीके से बसों का आवागमन, ठहराव सुनिश्चित हुआ करता था। बाद में रसूखदारों की ऐसी दखलअंदाजी शुरू हुई कि उनके सामने सभी अधिकारी नतमस्तक होते चले गए।

      उन्होंने सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज इस चारदिवारी को तोड़ने वालों को खुली छूट दे दी जिस कारण इस दीवार के इस पार और उस पार बेतहाशा निर्माण वर्तमान में नजर आ रहा है। आलम यह है कि अभी हाल फिलहाल कैबिनेट मंत्री के हाथों उद्घाटित और चर्चित शिवाय हॉस्पिटल ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिया। इस अस्पताल का एक दरवाजा लालूराम कॉलोनी की तरफ खुलता है तो उसने मुख्य प्रवेश द्वार को नया बस स्टैंड की तरफ निकाला है। अचरज की बात यह है कि अस्पताल ने भी नियम कायदा को ताक पर रखकर नगर निगम की सरकारी चारदीवारी को तोड़ते हुए विशाल का रास्ता तैयार किया है। सवाल यह है कि बाउंड्रीवॉल तोड़कर रास्ता बनाने की अनुमति किसने दी?
      👉🏻 कई बार पत्र लिख चुका,किसी अधिकारी में दम नहीं,नेता संरक्षण दे रहे

      नया बस स्टैंड में बढ़ती बदहाली और सिमटते दायरे को लेकर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि उनके द्वारा कई बार पत्र जिला प्रशासन से लेकर शासन को लिखा जा चुका है लेकिन किसी भी बड़े-छोटे अधिकारी में इतना दम नहीं है कि वह ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर सके। नया बस स्टैंड में पानी की समस्या है, लोगों ने बेजा निर्माण करने के साथ-साथ अपने वाहनों को भी खड़ा करना शुरू कर दिया है। यह यात्री वाहनों का स्टैंड है लेकिन दूसरे लोग भी इसका उपयोग कर रहे हैं, ऐसे में बसों का ठहराव और यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं। जब यह पूरा एरिया नया बस स्टैंड के लिए चिन्हित किया गया है तो यहां दूसरे कार्य क्यों और किसके इशारे पर हो रहे हैं? बृजेश त्रिपाठी ने साफ शब्दों में कहा कि अधिकारियों में जहां दम नहीं, वहीं नेता लोग भी अधिकारियों को दबाव में रखकर बेजा कब्जा करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। कोई कानून नाम की चीज नहीं। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज सरकारी दीवार को तोड़कर कब्जा कर लिया जा रहा है। बस स्टैंड में व्यापक अतिक्रमण हो रहा है लेकिन बताने के बाद भी किसी को कोई चिंता ही नहीं। उन्होंने इस बात की अपेक्षा जताई है कि विगत तीन माह पूर्व दिए गए पत्र और कराए गए सीमांकन के आधार पर अधिकारियों को सख्त कदम उठाना चाहिए। जिन लोगों ने भी अतिक्रमण किया है, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। बस स्टैंड क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करना चाहिए।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article CG BREAK: अमित जोगी को करना होगा आत्मसमर्पण, हाईकोर्ट में 3 हफ्ते का दिया समय
              Next Article KORBA:कल घर से निकले,आज फंदे पर एक साथ लटके मिले दो दोस्त
              KORBA:​कचरा दिखाकर सोना लुटाया? 282 करोड़ के राजस्व की क्या सुनियोजित डकैती….?
              12/05/2026
              KORBA:वॉच टावर 4-मजदूर दर्द में,अधिकारी मौज में,श्रम मंत्री का गृह जिला
              12/05/2026
              KORBA:हाईवे पर घातक रूप से खड़े 07 ट्रेलरों पर कार्यवाही
              12/05/2026
              KORBA:नहर किनारे टूटी सुरक्षा दीवार, लक्ष्मण वन तालाब बदहाल
              12/05/2026
              KORBA:मानदेय शिक्षकों ने मांगी प्राथमिकता, कहा-स्कूलों में मिलेगा अनुभव का लाभ
              12/05/2026
              KORBA:12 अंक में खेला शिक्षक,फर्जी अंकसूची से 17 साल नौकरी,अब बर्खास्तगी की तलवार
              12/05/2026
              KORBA: पुलिस व जनता के बीच समन्वय बनाने ग्राम रक्षा समितियों का गठन
              11/05/2026
              KORBA:वादाखिलाफी की इन्तहा,12 वर्षों से परेशान गेवरा बस्ती के ग्रामीण, 21 मई से बेमुद्दत खदानबंदी
              11/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?