0रोजगार, पुनर्वास संबंधी समस्या का निराकरण नहीं करने से हैं परेशान
कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना क्षेत्र के भूविस्थापितों ने अपने अर्जित जमीन के एवज में रोजगार , पुनर्वास की मांग को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय कुसमुंडा के दोनों गेट में ताला बंद कर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिये। यह धरना आज 8 जुलाई को 11:30 बजे प्रारम्भ की गई । भुविस्थापित अपने रोजगार एवं पुनर्वास के लिए पूर्व में आवेदन देकर कई बार आंदोलन कर चुके थे । आंदोलन के दौरान उन्हें समस्या निराकरण का लिखित आश्वासन प्रदान किया गया था । आश्वासन उपरांत निराकरण नहीं करने से व्यथित होकर उन्होंने पुनः प्रबंधन को नोटिस देकर आज दिनांक को तालाबंदी करने को मजबूर हो गए । आंदोलन के दौरान गोमती केवट ,इंदिरा गोसाई,सरिता मंझवार ,ओमकिला , आशिका पटेल एवं उसके परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।










