कोरबा। मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता, नव वर्ष मिलन समारोह, नए सदस्यों को आई-कार्ड वितरण तथा नव वर्ष 2026 की आगामी कार्य योजना के संबंध में आज दिनांक 01 जनवरी 2026 को भारतीय मानवाधिकार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 03 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, दायित्व निर्धारण एवं कार्यक्रम की सफलता हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मानवाधिकारों के प्रचार-प्रसार एवं संगठन की भावी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस बैठक में संगठन के संभाग अध्यक्ष अरविंद सिंह, प्रदेश महासचिव प्रीतम राठौड, जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रिया कुलदीप, उपाध्यक्ष बी. डी. कुलदीप के अतिरिक्त ध्वजाराम, अरुण दास, अनुज राम एवं संगठन के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।





