कोरबा-जेलगांव/दर्री। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. बाबा के कोरबा आगमन पर युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मो. इमरान अली ने किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में भारी उत्साह देखने को मिला।
टी.एस. बाबा का फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मो. इमरान अली ने कहा कि टी.एस. बाबा सदैव जनहित एवं युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं तथा उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा के नेतृत्व एवं उनके जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान बड़ी संख्या में युवा, कांग्रेस पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने क्षेत्र के विकास, युवाओं के हित एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
मो. इमरान के नेतृत्व में टी.एस. बाबा का भव्य स्वागत








