👉🏻 प्रोटीन वर्ल्ड,परी इलेक्ट्रॉनिक, SBI के आसपास चोरी, चश्मा घर कई बार निशाना
👉🏻 तीन महीने में एकाएक बढ़ी चोरी की घटनाएं,ग्लो साइन बोर्ड भी अंधेरे में
👉🏻 आर्थिक मंदी के दौर में चोर लगा रहे बड़ी चपत,चालू लाइन में भी नहीं बख्श रहे
👉🏻 एसी के कॉपर पाइप, केबल,आउटडोर की बढ़ती चोरियों ने बढ़ाया सिरदर्द
कोरबा। एयर कंडीशनर (एसी) लगवाने वालों ने कभी सपने में यह न सोचा होगा कि एक वक्त ऐसा आएगा जब इसे भी तालों के पहरे में रखा जाएगा। पिछले करीब 3 महीने से जिस तरह से AC के आउटडोर और पार्ट्स की चोरी के मामले बढ़े हैं, उसने उपयोगकर्ताओं को दहशत और चिंता में डाल दिया है। चोरी करने के बाद उसकी मरम्मत में जहां हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं वहीं उसकी सुरक्षा का भी ध्यान अब रखना पड़ रहा है। कई व्यापारियों ने तो AC को पिंजरा बनवा कर ताले में कैद कर दिया है तो कुछ व्यापारी अब AC में करंट छोड़कर सुरक्षा मुस्तैद करने की सोच रहे हैं।
AC चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि नगर क्षेत्र का कोई भी इलाका इससे अछूता नहीं रहा। बढ़ती AC चोरिया के मुकाबले धर पकड़ की कार्रवाई कमजोर मानी जा रही है/ पीड़ित वर्ग नाराज और चिंता में है।
सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र से लगभग 500 मीटर और आधा से 1 किलोमीटर के दायरे में व्यापारिक क्षेत्र खास निशाने पर हैं। टीपी नगर प्रेस काम्प्लेक्स, एसबीआई मेन ब्रांच के आसपास, निहारिका आदि क्षेत्र के लोग हलकान हैं।
पिछले दिनों एसबीआई के निकट प्रोटीन वर्ल्ड के AC से चोरी करते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ। बड़े आराम से चोर ने आउटडोर से तांबा का पाइप निकाला और कुछ मिनट में ही अंजाम देकर चला बना। उसके चेहरे पर ना कोई भय था, ना कोई शिकन।

इसके चार दिन के भीतर ही उक्त दुकान के सामने वाली काम्प्लेक्स और एसबीआई के निकट तीन से चार AC चोरियों का अंजाम दिया गया। इसी तरह मुख्य मार्ग में संचालित चश्मा घर को जहां चोर चपत लगा चुके थे वहीं बगल में सत्यम बेकर्स में निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

इसके लिए सामने लगाए गए बांस-बल्ली के सहारे अज्ञात चोर ने ऊपर चढ़कर चश्मा घर और इसके बगल में स्थित एक कंप्यूटर की दुकान के ग्लो साइन बोर्ड का केबल तार काट दिया।

चश्मा घर के ऊपर चोरी करने के दौरान चोर को करंट का झटका भी लगा जिससे वह एक के बचे हुए कॉपर केबल को वहीं छोड़कर भाग निकला। प्रेस काम्प्लेक्स में एक अखबार के दफ्तर के बाहर लगे AC से दो बार चोरी हो चुकी है।
इसी तरह टीपी नगर चौक के पास परी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं परी मोबाईल दुकान में लगे ब्लू स्टार कम्पनी का ए.सी. का आउटडोर एवं कॉपर वायर चोरी हो गया। इसकी मरम्मत कराने के 4 दिन बाद ही आउटडोर में लगे कॉपर वायर करीब 15 मीटर कुल कीमती करीब 15000/- को चोरी कर लिया गया। बता दें कि विगत 2 से 3 महीना में 4 दर्जन से अधिक व्यापारी AC चोरों का शिकार हुए हैं, बहुत से मामलों में एफआईआर दर्ज कराई नहीं गई है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने इस विषय में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात भी की थी।
👉🏻 पुराने मामले के 9 चोर पकड़े गए,इनमें 6 नाबालिग

बढ़ती AC चोरियों के बीच सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने 22 मई को 9 आरोपियों के कब्जे से एसी (AC) के कॉपर पाइप के छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ कुल 37 नग जप्त किया।अपराध क्रमांक– 360/2026 धारा– 303(2), 3(5) बीएनएस में उर्मिला पाण्डेय प्रो. सनसाईन इन्टरप्राईजेस IDSMT Complex घंण्टाघर चौक शांप नं. 30 में दवाई व्यापारी ने 25.04.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संस्थान के एसी का 6 हजार रुपये कीमती तार चोरी हुआ था। इस मामले में आरोपी 1. कमलेश पाण्डेय, पिता स्व. जवाहर लाल पाण्डेय, 38 वर्ष, निवासी लाल घाट बालको, 2. बिट्टू कुमार साव पिता रंजीत कुमार साव, 28 वर्ष, राताखार बजरंग चौक, 3. आशीष यादव पिता अशोक यादव 18 वर्ष, परसाभाठा गणेश चौक के पीछे तथा कुल 06 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया।








