कोरबा-बांकीमोगरा*। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी *बाकी मोगरा मंडल द्वारा विशेष जनसंपर्क एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया*। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नगर के *प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों तथा विभिन्न धर्माचार्यों के निवास* पर पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट-मुलाकात की तथा उन्हें सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, बुनियादी ढांचे के विकास तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उपस्थित प्रबुद्धजनों से विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और सेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं एवं सुझावों को संगठन तथा सरकार तक पहुंचाना भाजपा की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से प्रबुद्धजनों एवं धर्माचार्यों से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
भेंट-मुलाकात के दौरान समाज प्रमुखों एवं धर्माचार्यों ने भी देश के विकास और जनकल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर *पाली मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ,सहित मुकेश अग्रवाल, श्रीमती तारा ठाकुर, सुरेंद्र मरावी,मनराखन यादव सहित मंडल के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। यह अभियान पूरे मंडल क्षेत्र में उत्साह एवं जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ।