0 रेशम लाल यादव बने कोयला मजदूर पंचायत के नए केंद्रीय अध्यक्ष
0 गेवरा दीपका और CEWS गेवरा क्षेत्र का सम्मेलन संपन्न, संगठन मजबूती का लिया संकल्प
कोरबा-दीपका। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के श्रमिक आंदोलन में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष रेशम लाल यादव की अध्यक्षता में SECL के सभी क्षेत्रों से आए HMS (हिन्द मजदूर सभा) कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पांडे की तानाशाही नीतियों के खिलाफ बगावत कर दी है ।
विगत 21 जुलाई 2026 को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने नाथूलाल पांडे द्वारा की जा रही मनमानी वित्तीय अनियमितताओं और संगठन में जारी भेदभावपूर्ण रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कोयला मजदूर पंचायत की सदस्यता ग्रहण कर ली है यह सदस्यता कोयला मजदूर पंचायत के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में ली गई इसी बैठक में सर्वसम्मति से रेशम लाल यादव को कोयला मजदूर पंचायत (HMS) का केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने का ऐतिहासिक फैसला भी लिया गया ।
गेवरा दीपका एवं CEWS गेवरा क्षेत्र का सम्मेलन संपन्न
इसी कड़ी में कल दिनांक 22 जुलाई 2026 को HMS कार्यालय गेवरा में गेवरा दीपका क्षेत्र एवं सीईडीब्ल्यूएस (CEWS) गेवरा का विशाल सम्मेलन संपन्न हुआ सम्मेलन में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोयला मजदूर पंचायत को धरातल पर सबसे मजबूत संगठन बनाने का संकल्प लिया ।
आगामी रणानीति और कार्यकर्ताओं का संकल्प
०१. दौरा और समितियों का गठन:- SECL के सभी क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि जल्द ही अपने-अपने एरिया में सम्मेलन आयोजित कर क्षेत्रीय समितियों का गठन किया जाएगा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए SECL के सभी क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया जाएगा ।
०२. चुनाव में सबक सिखाने की तैयारी:- कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि आगामी सदस्यता सत्यापन और गुप्त मतदान के समय मजदूर विरोधी और भ्रष्ट नीतियों को बढ़ावा देने वाले नेताओं को सबक सिखाना बेहद जरूरी है इसलिए ऐसे तत्वों को वोट नहीं दिया जाएगा ।
०३. नेतृत्व पर भरोसा:- सभा में उपस्थित सभी साथियों ने नव-नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कोयला मजदूर पंचायत के झंडे के नीचे एकजुट रहने की कसम खाई ।
इस सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और कोयला मजदूर पंचायत (HMS) अब SECL क्षेत्र में कोयला श्रमिकों के हक की लड़ाई को एक नई दिशा देने के लिए पूरी तरह तैयार है ।


















