कोरबा-कनकी। कनकेश्वरधाम कनकी में श्री कनकेश्वर महादेव एवं माता कनकेश्वरी की असीम कृपा से श्री लक्ष्मीनारायण हृदय यज्ञ एवं भविष्य महापुराण कथा का आयोजन कनकेश्वर मंदिर परिसर में 13 फरवरी से किया जावेगा। कथावाचक पं. विनय कुमार मिश्र सीपत(बालको) वाले रहेंगे एवं आचार्य रूपक महाराज व गिरीश भाई रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक पुजारी पुरूषोत्तम प्रसाद ने बताया कि 13 फरवरी को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को कथा प्रारंभ होगा। वहीं 20 फरवरी को पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं भण्डारा का आयोजन किया जावेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रातः नित्य पूजा के रूप में सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से 2:30 बजे तक हवन-यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। वहीं दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक कथा रसपान कराया जाएगा। आरती सायं 6 बजे से एवं रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन किया जावेगा। कनकेश्वरधाम मंदिर के प्रधान पुजारी पुरूषोत्तम प्रसाद के द्वारा सभी क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को संगीतमयी कथा के रसपान के लिए आमंत्रित किया गया है।