Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बालको में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

बालको में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

Admin
Last updated: 12/12/2025 12:17 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा-बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने डिप्टी डायरेक्टर, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी, कोरबा विजय सिंह पोटाई के दिशा-निर्देश में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। यह मॉक ड्रिल आपातकालीन सहयोगी संस्थान की सहभागिता से आयोजित की गई, जिसमें 7 उद्योगों के 27 प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

- Advertisement -

    मॉक ड्रिल में कोरबा के विभिन्न औद्योगिक संस्थान, पावर लिमिटेड (पूर्व में लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड), एचटीपीएस कोरबा वेस्ट, माइंस रेस्क्यू स्टेशन एवं फायर सर्विसेस एसईसीएल कुसमुंडा एरिया, एनटीपीसी कोरबा, डीएसपीएम टीपीएस कोरबा ईस्ट, आईओसीएल कोरबा टर्मिनल एवं आईओसीएल कुसमुंडा शामिल थे।

    - Advertisement -

      बालको के सीओओ (पावर) श्री मंतोष सिन्हा ने डिप्टी डायरेक्टर का स्वागत किया। मॉक ड्रिल से पूर्व घटना और आपातकालीन योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बालको के प्रमुख एचएसई एडं एस श्री बी. शिवकुमार द्वारा प्लांट सेफ्टी, रोड सेफ्टी, फायर जागरूकता एवं मॉक ड्रिल क्षेत्र से संबंधित संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई।
      1200 मेगावाट पॉवर प्लांट में अग्निकांड की आपात स्थिति पर मॉक ड्रिल की गई, जिसमें एक संभावित औद्योगिक दुर्घटना का अनुकरण किया गया। इसके माध्यम से सभी सहभागियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया की वास्तविक प्रक्रिया का अनुभव किया। जिसमें प्रतीकात्मक रूप से घायल एक व्यक्ति को बचाव राहत प्रदान की गई।

      मौके पर सिक्योरिटी, फायर ब्रिगेड, सेफ्टी, एंबुलेंस एवं व्यावसायिक स्वास्थ्य, रेस्क्यू टीम और ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। साथ ही फायर ब्रिगेड एवं आपात संसाधनों में 2 फोम टाइप फायर टेंडर, फायर हाइड्रेंट सिस्टम, वॉटर स्प्रिंकलर (डेल्यूज सिस्टम), 2 रेस्क्यू टीमें, 2 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस एवं फैक्ट्री मेडिकल अधिकारी तैनात किए गए। सुरक्षा टीम द्वारा क्षेत्र को पूरी तरह घेराबंद किया गया।

      ‘ऑल क्लियर’ सिग्नल के पश्चात सभी आपात टीमों द्वारा घटना, अपनी भूमिका एवं हेडकाउंट वेरिफिकेशन पर विस्तृत डी-ब्रीफिंग की गई। यह प्रक्रिया डिप्टी डायरेक्टर तथा बालको के श्री मंतोष सिन्हा (वर्क इंसिडेंट कंट्रोलर), श्री बी. शिवकुमार (चीफ एचएसई एंड एस) श्री भारतेन्दु पांडे (सीएसओ) एवं बिजनेस पार्टनर लीडर्स की उपस्थिति में संपन्न हुई।

      डिप्टी डायरेक्टर आई एच एंड एस श्री विजय सिंह पोटाई ने बालको द्वारा संयंत्र में सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति में सभी कर्मचारियों को जागरूक और सतर्क रहना चाहिए। विशेष रूप से उन्होंने कंपनी की ट्रैफिक मैनेजमेंट, वाहनों में डैश कैमरा, शॉप फ्लोर पर डिजिटल ज़ेब्रा क्रॉसिंग, मजबूत सुरक्षा प्रक्रियाएँ, मॉक ड्रिल के दौरान प्रभावी हैंड साइन एज, उचित संचार प्रोटोकॉल एवं उत्कृष्ट टीम मैनेजमेंट की प्रशंसा की।

      मॉक ड्रिल के उपरांत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी आपातकालीन सहयोगी संस्थान के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट किए गए। यह मॉक ड्रिल बालको की सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। नियमित अभ्यास, आधुनिक उपकरण और बेहतर समन्वय के माध्यम से बालको हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहता है। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article वेदांता एल्युमिनियम का बड़ा सामाजिक कदम, 4,000 घंटे का संकल्प, लाखों चेहरे पर मुस्कान
                Next Article उच्च शिक्षा में खिलवाड़, लेन-देन कर कॉलेजों में तकनीकी शिक्षा संचालन की नियमविरुद्ध अनुमति, कार्रवाई लंबित
                अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
                16/06/2026
                KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                16/06/2026
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?