Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऐसी घटना चिंताजनक: मोबाइल चलाने से मना करने पर आधी रात अरपा में कूद गई बालिका
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

ऐसी घटना चिंताजनक: मोबाइल चलाने से मना करने पर आधी रात अरपा में कूद गई बालिका

Admin
Last updated: 05/11/2025 2:20 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

बिलासपुर। बच्चों से लेकर किशोरावस्था वाले युवाओं-युवतियों में बढ़ती मोबाइल चलाने की लत और मना करने पर आत्मघाती कदम उठा लेने जैसी घटनाएं समाज और परिवारों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ऐसे ही एक घटनाक्रम में मोबाइल चलाने से मना करने पर 9वीं की एक छात्रा ने आधी रात के वक्त सुसाइड कर लिया।गुस्से में दौड़कर वह अरपा नदी के पास पहुंची और छलांग लगा दी।
घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। इस दौरान उसके परिजन भी पीछा करते हुए वहां पहुंचे। बड़ी बहन ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। रात के अंधेरे में दो युवकों ने नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव मिलते मिलते सुबह हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, राजकिशोर नगर स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम के पीछे रहने वाले अरूण कठौते प्राइवेट जॉब करते हैं। उसकी छोटी बेटी अदिति कठौते 14 वर्ष घर में 3 नवम्बर की रात करीब 1.30 बजे तक मोबाइल देख रही थी जिसे उसकी बड़ी बहन चेतना कठौते ने चलाने से मना किया। वो बोली कि देर रात मोबाइल देख रही है, अब सो जा। इतने में अदिति गुस्से में घर से बाहर निकल गई। दौड़ते हुए अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंची। चेतना ने अदिति के घर से बाहर निकलने की जानकारी अपने पिता अरुण कमल कठौते को दी। जिसके बाद दोनों दौड़ते हुए अदिति का पीछा करने लगे।
इस दौरान चेतना और उसके पिता चिल्ला-चिल्लाकर उसे रोकने के लिए आवाज लगाते रहे। लेकिन, वो नहीं रूकी। देखते ही देखते अदिति अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंच गई, जहां उसने बहन और पिता के सामने नदी में छलांग लगा दी। अपनी आंखों के सामने अदिति को नदी में छलांग लगाते देखकर बड़ी बहन चेतना हैरान रह गई। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान रात के अंधेरे में दो युवक नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की।लेकिन, गहराई अधिक होने के कारण वो ज्यादा दूर नहीं जा सके। लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्या, एएसआई देवेंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, देर रात होने की वजह से रेस्क्यू नहीं किया जा सका। आज मंगलवार की सुबह से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रा का रेस्क्यू किया गया। वहीं, रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद छात्रा का शव नदी से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

- Advertisement -
            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article KORBA:हसदेव नदी में डूबा बालक,जान बचाकर भागे मित्र
            Next Article KORBA: अन्ततः सस्पेंड किए गए नेताओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले
            KORBA:निगम में सम्मान-अपमान पर राजनीति..! टारगेट और मोहरा कौन…?
            07/06/2026
            KORBA UPDATE:घटना का वीडियो आया सामने,हमलावरों की धरपकड़ शुरू,कुछ हिरासत में
            07/06/2026
            KORBA BREAK: ASI के बेटे को कुचला,पत्रकार पर पिस्टल ताना,फायरिंग की,अधमरा होते तक मारा,मरा समझकर लूटे और छोड़ भागे
            07/06/2026
            BALCO’s Community Development Endeavours Commendable: Minister Lakhan Lal Dewangan
            06/06/2026
            बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन
            06/06/2026
            शोक: भाजपा नेता नवीन अरोरा को मातृ शोक,कल अंत्येष्टि
            06/06/2026
            KORBA:बुकिंग के बहाने लूट,चालक को मारा-पीटा,जंगल में बंधक बनाकर भागे लुटेरे
            06/06/2026
            SECL Celebrates World Environment Day 2026 with Enthusiasm and Commitment to Sustainability
            06/06/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?