रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सोमवार को सुबह हुई सनसनीखेज वारदात में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक मोबाइल फोन की झपटमारी का शिकार हो गए। वारदात करते ही आरोपी बाइक से फरार हो गया। यह खबर जितनी तेजी से प्रदेश भर में फैली,पुलिस ने भी उतनी मशक्कत कर करीब 8 घण्टे के भीतर आरोपी को धर दबोचा।
18 मई को सुबह करीब 7:15 बजे धरमलाल कौशिक अपने शासकीय निवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान PWD आर्च ब्रिज के नीचे एक बाइक सवार युवक झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया।
वारदात की सूचना मिलते ही रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गई। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच समेत कई थानों की संयुक्त टीमों के करीब 30 सदस्यों को आरोपी की तलाश में लगाया गया।
पुलिस ने शहरभर के सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। आरोपी के आने और भागने के संभावित रास्तों का विश्लेषण किया गया। साइबर टीम और मुखबिर की सूचना की मदद से पुलिस ने चुनौतीपूर्ण मामले में लगातार मेहनत कर 8 घंटे में आरोपी को दबोचा लिया।
आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव 19 वर्ष के रूप में हुई है, जो मूलतः बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह रायपुर के राजीव नगर इलाके में रह रहा था।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आरोपी एक बिल्डर्स के यहां चौकीदारी का काम करता था। वह रैपिडो चलाने का काम भी करता था। उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है।
UPDATE:चौकीदार लेकर भागा था कौशिक का मोबाइल,30 सदस्यीय पुलिस टीम ने 8 घण्टे की मेहनत







